पटना : पटना पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव खूब बरसे। उन्होंने कहा कि बीजेपी आरएसएस के एजेंडों को लागू करना चाहती है। पप्पू ने कहा कि हमने अपना वक्तव्य लोकसभा में दिया आप लोगों ने देखा भी होगा। हमने भाजपा की जो कुरीतियां है उसका खुलकर विरोध करते हैं। लेकिन बिहार में एनडीए की सरकार को गरीबों से कोई मतलब नहीं है। गरीबों के घर उजाड़े जा रहे हैं। दुकान तोड़े जा रहे हैं। कब किस कोर्ट ने ऐसा ऑर्डर दे दिया। आप गरीबों का घर तोड़ दीजिए यह तो बताएं। बिहार की जनता ने एनडीए सरकार को लाया लेकिन सरकार पूरी तरह से जनता के विरुद्ध काम कर रही है।
यह भी पढ़े : बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, पटना में गरज रहा ‘पीला पंजा’, मचा हड़कंप…
अंशु झा की रिपोर्ट


