कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 का हुआ शानदार आगाज

कोडरमा. लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत साइक्लोथॉन से हुई, जो जेजे कॉलेज, कोडरमा से महाराणा प्रताप चौक, झुमरीतिलैया तक निकाली गई। इस साइक्लोथॉन में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के जोश और उत्साह ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। साइक्लोथॉन ने न केवल फिट इंडिया और खेलो इंडिया के संदेश को सशक्त किया, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रेरक संदेश दिया।

साइक्लोथॉन के बाद चंद्रवती स्मारक उच्च विद्यालय फुटबॉल मैदान, डोमचांच में महोत्सव का पहला उद्घाटन फुटबॉल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में कोडरमा और गिरिडीह की टीमें आमने-सामने हुईं। कड़े संघर्ष के बीच कोडरमा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3–2 से जीत दर्ज की। खेल भावना से परिपूर्ण इस मुकाबले ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

सांसद खेल महोत्सव 26 सितम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, लगोरी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, ताकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम जी, विधायक नागेन्द्र महतो (बगोदर), विधायक डॉ. नीरा यादव (कोडरमा), विधायक अमित यादव (बरकट्ठा), विधायक डॉ. मंजू कुमारी (जमुआ), भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीडीह महादेव दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष कोडरमा अनुप जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष हजारीबाग विवेकानंद, जिला परिषद अध्यक्ष गिरीडीह मुनिया देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष गिरीडीह छोटेलाल यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष कोडरमा निर्मला देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह, रमेश सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती का आधार हैं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और नशामुक्त समाज निर्माण का भी प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस महोत्सव में भाग लें और इसे ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें।

Ranchi School Tobacco Case: स्कूल जाने की उम्र में तंबाकू का...

Ranchi School Tobacco Case: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में आयोजित दंत एवं मुख स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बच्चों में...

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...