रेलवे की तरफ से मिले महंगे गिफ्ट को लौटाया MP सुदामा प्रसाद

आरा : आरा से सीपीआई माले के सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे द्वारा मिले महंगे गिफ्ट जैसे सोना-चांदी को लौटा दिया है। गिफ्ट में जैसे ही सोना-चांदी मिला तो वे देखकर फायर हो गए। इस संबंध में सांसद ने रेलवे की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरपर्सन सीएम रमेश को बीते दो नवंबर को पत्र लिखा है। अब जाकर यह मामला सामने आया है।

सांसद सुदामा प्रसाद को रेलवे संबंधी स्थायी समिति सदस्यों की बेंगलुरु तिरुपति से हैदराबाद तक की अध्ययन यात्रा के दौरान उन्हें उपहार में एक ग्राम सोने का सिक्का और 100 ग्राम चांदी का ब्लॉक दिया गया था। यह यात्रा 31 अक्टूबर से सात नवंबर 2024 के बीच हुई थी। पत्र लिखकर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा है कि संसद सदस्यों और मेहमानों को फूल, शॉल, पेंटिंग और कुछ यादगार चीजें आम तौर पर उपहार के रूप में दी जाती है। महंगे गिफ्ट को उन्होंने अनैतिक बताया।

सांसद ने कहा कि आरआईटीईएस और रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से दिए गए उपहारों से मुझे दुख हुआ है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आरआईटीईएस और रेल विकास निगम लिमिटेड के लोग मेरे कमरे में आए और दो बैग में यादगार चीजें भेंट की। मैं दिन भर के काम से थका हुआ था, इसलिए मैंने तुरंत नहीं देखा कि मुझे क्या दिया गया था। बाद में पता चला कि एक ग्राम सोने का सिक्का और 100 ग्राम चांदी का टुकड़ा दिया गया है, मैं हैरान रह गया।

यह भी देखें :

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि ऐसे समय में जब यात्री रेलवे सुरक्षा, बढ़ते किराए, सुविधाओं की कमी और भारतीय रेलवे की ओर से अपमानजनक व्यवहार जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। स्थाई समिति के सदस्यों को दिए गए ऐसे उपहार न केवल अनैतिक हैं, बल्कि आम जनता से संबंधित मुद्दों को उठाने से सांसदों को चुप कराने के लिए भ्रष्टाचार की सीमा तक है। रेलवे स्टेशनों पर सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं दिया जाता। उन्हें अनुबंध पर काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। ठेकेदारों के हाथों उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि हम जनप्रतिनिधि हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम सख्त सार्वजनिक नैतिकता और आचार संहिता का पालन करें। मैं समिति के सदस्यों के सामने मुझे उपहार के रूप में दिया गया सोना और चांदी लौटाना चाहता हूं। एक सांसद के साथ इस तरह के व्यवहार के लिए अपना असंतोष और गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं।

आरा सासंद ने किया जनसंवाद, चौथे कड़ी में आई सैकड़ों समस्या

भाकपा-माले जिला कार्यालय में आरा सासंद सुदामा प्रसाद ने क्षेत्र की जनता के साथ जनसंवाद किया। जो 11 बजे से तीन बजे तक चला। जिसमें जवाहर टोला से चंदन , अंकुश नाम के दो बच्चे के लापता होने, बिरमपुर के 200 लोगों का लगभग एक करोड़ रुपया सीएसपी संचालक द्वारा गबन, वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय के एक कॉलेज से कम्प्यूटर ऑपरेटर सुमन कुमारी को पद से हटाने, अगिआंव में शिक्षकों का मुद्दा, दुर्घटना में मृत आश्रित को मुवाज़ा नही मिलने, वर्षों से आंगन में बिजली के खम्भा नही हटाने सहित कई जमीनी विवाद, रोजगार, सड़क नाली गली बनाने का आवेदन लेकर लोग पहुंचे थे। कई शिकायत थाने की आई जिसमें एफआईआर होने के बाद भी करवाई नहीं हो रहा था।

MP Sudama Prasad 1 22Scope News
आरा सासंद ने किया जनसंवाद, चौथे कड़ी में आई सैकड़ों समस्या

सभी आवेदनों को क्रम वाइज सुना गया और तत्काल अधिकारियों से बात कर हल किया गया। कुछ आवेदनों को अधिकरीयों से बात कर यथोचित करवाई के लिए अग्रसारित किया गया। इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि सभी व्यस्तता के बाद भी जो गरीब गुरबा जनता हमे जीता कर भेजी है उनकी समस्या सुन्ना और उस पर करवाई करना हमारे लिए प्रथमिक काम है। हमने तय किया है कि महीना में दो दिन जरूर जनसंवाद किया जाए। क्योंकि जनता के पास समस्याओं का अंबार है।

यह भी पढ़े : भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने आरा सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...