महाकुंभ में भाग लेने पहुंचे मुकेश अंबानी, संसद में बोलीं हेमामालिनी -सफल आयोजन को CM yogi का आभार…

प्रयागराज / नई दिल्ली : महाकुंभ में भाग लेने पहुंचे मुकेश अंबानी, संसद में बोलीं हेमामालिनी – सफल आयोजन को CM yogi का आभार…। महाकुंभ में मंगलवार को माघी पूर्णिमा से ऐन एक दिन पहले मंगलवार को जहां संगम में डुबकी लगाने वालों की संख्या साढ़े 45 करोड़ के पार चली गई, वहीं आस्था और श्रद्धा में डूबे श्रद्धालुओं के बीच भक्तिभाव में सराबोर देश के अग्रणी उद्यमी मुकेश अंबानी भी बेटे संग संगम तट पहुंचे।

वहीं, देश के संसद में भी महाकुंभ की गूंज के साथ ही श्रद्धालुओं के विहंगम भीड़ के कुशल प्रबंधन को लेकर CM Yogi आदित्यनाथ का शासकीय कुशलता का भी बखान हुआ। यह बखान मथुरा से भाजपा सांसद और दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी ने की।

मंगलवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद हेमामालिनी ने CM Yogi की खुले मन से तारीफ की एवं कहा कि – ‘महाकुंभ में सबकुछ ठीक है… मैं खुद वहां (महाकुंभ) गई हूं।

महाकुंभ पर यह बोलीं मथुरा सांसद हेमामालिनी…

मंगलवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद हेमामालिनी ने प्रतिपक्षी सांसदों की तमाम टोकाटोकी के बीच अपनी बात जारी रखी। महाकुंभ पर अतीत के विवादित बयानों से इतर मथुरा सांसद के बयान पर प्रतिपक्षी सांसद मंगलवार को हेमामालिनी के संबोधन के दौरान जमकर आपत्तियां जाहिर कीं।

लेकिन मथुरा सांसद हेमामालिनी ने प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन की व्यवस्था से जुड़े विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए मंगलवार को लोकसभा में अपने ही अंदाज में पूरी बात कही और उस बहाने प्रतिपक्षी दलों को भी आड़े हाथ लिया।

मथुरा से भाजपा सांसद हेमामालिनी।
मथुरा से भाजपा सांसद हेमामालिनी।

सांसद हेमामालिनी ने कहा कि – ‘…मैं उत्तर प्रदेश से सांसद हूं, जहां भारत की महान सांस्कृतिक परंपरा का महाकुंभ चल रहा है। …इस महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ का आभार जताती हूं।

…वहां (महाकुंभ में) सबकुछ ठीक है, मैं वहां गई हूं।…CM Yogi आदित्यनाथ ने अच्छा काम किया है।

…दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से अब यमुना नदी की सफाई को लेकर उम्मीद की किरण दिख रही है। ….यह (यमुना की सफाई) मोदी की गारंटी है।

मोदी सरकार में देश बड़े निर्णयों और नीतियों को लागू होते देख्र रहा है। इनमें युवाओं, महिलाओं और किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिल रही है। …12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कर की छूट से मध्यम वर्ग और वेतनभोगी वर्ग में खुशी की लहर है।

महाकुंभ में भाग लेने परिवार संग संगम पहुंचे मुकेश अंबानी।
महाकुंभ में भाग लेने परिवार संग संगम पहुंचे मुकेश अंबानी।

महाकुंभ में भाग लेने संगम तट हेलिकॉप्टर से परिवार संग पहुंचे मुकेश अंबानी…

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज के महाकुंभ में 12 फरवरी को होने वाले पूर्णिमा स्नान से पहले संगम तट पहुंचे। उनके साथ उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी भी साथ हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी हेलिकॉप्टर से अपने सुरक्षा काफिले के साथ प्रयागराज में संगम तट पर तय स्थान पर उतरे।

दोनों ही पिता-पुत्र नीले रंग के कुर्ते और नेहरू जैकेट में प्रयागराज पहुंचे। आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी को भी मुकेश अंबानी और अनंत के साथ देखा गया। सुरक्षा कारणों के अंबानी परिवार के संगम दौरे को गोपनीय रखा गया है। बताया जा रहा है कि हाल में पीएम नरेंद्र मोदी जिस अरैल घाट होते हुए संगम तक पहुंचे थे, मुकेश अंबानी भी उसी अरैल घाट से होते हुए संगम पहुंचे हैं।

महाकुंभ में भाग लेने परिवार संग संगम पहुंचे मुकेश अंबानी।
महाकुंभ में भाग लेने परिवार संग संगम पहुंचे मुकेश अंबानी।

उनके साथ आकाश और श्लोका अंबानी के बच्चे भी हैं। संगम में अरैल घाट को वीआईपी मूवमेंट के लिए रखा गया है। यहां से बोट में सवार होकर अंबानी परिवार के लोग संगम तक पहुंचे। बता दें कि महाकुंभ 2025 में आने वाले तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए अंबानी परिवार ने संकल्प लिया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सीएसआर इकाई रिलायंस फाउंडेशन महाकुंभ में ‘तीर्थ यात्री सेवा’ पहल पर काम कर रही है। इसके तहत यात्रियों को मुफ्त भोजन, स्वास्थ्य संबंधी सहायता, परिवहन सेवा, कनेक्टिविटी और सुरक्षा के लिए मुफ्त लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है। ज्यादा से ज्यादा तीर्थ यात्रियों तक ये सेवा और सुविधाएं पहुंचे, इसके लिए रिलायंस फाउंडेशन धार्मिक संगठन और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।

मुकेश अंबानी का परिवार धीरूभाई के समय से ही द्वारका स्थित शारदा पीठ शंकराचार्य का अनुयायी रहा है। रिलायंस फाउंडेशन महाकुंभ शारदा पीठछ मठ, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन और निरंजनी अखाड़े के साथ मिलकर यहां सेवा कार्य कर रहा है।

मंगलवार को महाकुंभ को लेकर लखनऊ में बोलते सीएम योगी।
मंगलवार को महाकुंभ को लेकर लखनऊ में बोलते सीएम योगी।

महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ पार पहुंचने को CM Yogi ने कहा – ऐतिहासिक…

महाकुंभ 2025 में माघी पूर्णिमा से ऐन पहले मंगलवार को संगम में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का नया कीर्तिमान बनने पर CM Yogi आदित्यनाथ ने सधी हुई टिप्पणी की। मंगलवार को लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…प्रयागराज में 29 दिन में 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है, जो एक ऐतिहासिक घटना है।

…भारत और चीन के बाद दुनिया के किसी देश की आबादी 45 करोड़ नहीं है। एक अस्थाई शहर में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आकर डुबकी लगाए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है ?

…जीवन भर VVIP ट्रीटमेंट लेने वाले लोग आज महाकुम्भ को लेकर दुष्प्रचार में जुटे हैं। कुछ लोग इसे VIP स्नान से जोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि महाकुम्भ समरसता और आस्था का संगम है। …यहां जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र के भेदभाव को खत्म करके सभी श्रद्धालु एक साथ जुड़ते हैं।

…लेकिन ये नकारात्मकता फैलाने वाले कौन लोग हैं? …ये वही लोग हैं जिन्होंने जीवन भर सरकार की VVIP ट्रीटमेंट लिया है और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक रास्ता खोलने का प्रयास किया था। …ये वही लोग हैं जो नकारात्मकता पैदा करके भारत और सनातन के विरोध में सदैव खड़े रहते हैं और दुष्प्रचार करने में मशगूल रहते हैं।

जब भी कोई नई योजना शुरू होती है, तो कुछ लोगों को केवल कमियां निकालने की आदत होती है। जब पाइपलाइन बिछाई जाती है, तो सड़कें खुदाई के कारण खराब हो जाती हैं, लेकिन जब वह कार्य पूरा होता है, तो लोगों को सुविधा मिलती है।

…जब हम 4 करोड़ लोगों को आवास देते हैं तो वे कहते हैं कि अभी बहुत लोग बाकी हैं उनको बताना चाहता हूं कि 3 करोड़ आवास और स्वीकृत किए जा चुके हैं। जो लोग पहले केवल VIP सुविधाएं भोगते थे, वही आज आम जनता को मिल रही सुविधाओं पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates