NITISH-MODI पर मुकेश सहनी का तंज, कहा…

200
NITISH-MODI
NITISH-MODI पर मुकेश सहनी का तंज, कहा...
Advertisment

NITISH-MODI

Advertisment

पटना: चौथे चरण के मतदान के दौरान सोमवार को मुंगेर में मतदाता और पुलिस के झड़प पर मुकेश सहनी ने कहा कि लोकतंत्र मोदी जी के शासन काल में बचा ही नहीं है। चुनाव आयोग भी चुपचाप देख रहा है, जमीन बंटवारा के नाम पर बाहुबली को अगर बाहर लाया जाए तो क्या उम्मीद कीजिएगा। लोगों को डराना धमकाना परेशान करना यह काम चुनाव जीतने के बाद भी एक महीना के लिए जमीन बंटवारा या जो भी करना है कर सकते हैं।

सीधे देश की जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया जा रहा था और किया जा रहा है। दलित वोटरों को धमकाया गया, वोट नहीं देने के लिए बोला गया। सुबह से ऐसी घटना घटी और यह देश में शायद पहली घटना है। सुशासन बाबू का यही राज है। नीतीश कुमार कहते थे कि हम किसी को ना बचाते हैं, ना फंसाते हैं लेकिन आज क्या कर रहे हैं। निश्चित तौर पर हार का डर जिसके पास हो वही लोकतंत्र अपने हाथ में लेता है।

जो आदमी जनता को मालिक समझे, विकास करे, वह आदमी यह सब नहीं करता है। जो विकास नहीं करेंगे जो जनता के बीच नहीं जाएंगे तो हार का डर तो रहेगा ही, इसीलिए यह सब होता है। हम लोग लड़ाई लड़ रहे हैं कि संविधान सुरक्षित रहे। कुछ लोग छीनना चाह रहे हैं सरकारी संस्था को प्राइवेट किया जा रहा है। नौकरी छीना जा रहा है हम लोग इसी का लड़ाई लड़ रहे हैं। मोदी जी रोड शो कर रहे हैं। वह आकर रो भी रहे हैं, यह सब कुछ नहीं चलने वाला है यह सब कुछ नहीं चलेगा।

आज हम दो युवा के कारण बिहार में मोदी जी को रोड पर आना पड़ रहा है, बिहार में घूमना पड़ रहा है। कई सभाएं करना पड़ रहा है। अगर विकास करते तो इतना सभा करने की आवश्यकता नहीं थी। आज यह विकास नहीं किया इसलिए बार-बार बिहार आ रहे हैं, इसलिए बिहार में आकर राशन और भाषण दे रहे हैं। क्लियर है, बिहार में किसी का दाल नहीं गलने वाला है। बिहार की जनता जागरुक है, अपने अधिकार के लिए नौकरी के मुद्दे पर लोग रोड पर उतर चुके हैं।

मोदी जी ने अपने भाषण के दौरान कहा है कि कांग्रेस, राजद अपने बच्चों को सेट करने में लगे हुए हैं। मुकेश सहनी ने कहा कई जिसके पास बच्चा ही नहीं है, तो यह क्या करेंगे। किसी का बच्चा हो तो उसका आगे बढ़ना क्या गलत है। हर इंसान को अपने-अपने बच्चों को परिवार को नजदीकियों को आगे बढ़ना चाहिए। अगर वह लोग डर रहे हैं तो अच्छी बात है जिनके पास है ही नहीं वह क्या करेंगे।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

मंत्री मंगल पांडेय ने 4TH PHASE के सभी सीट पर जीत का किया दावा

NITISH-MODI NITISH-MODI NITISH-MODI NITISH-MODI

NITISH-MODI

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates