Munger DM ने छठ पर्व के मद्देनजर किया गंगा घाटों का निरीक्षण, कहा…

मुंगेर: लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा की तैयारी जोरों से की जा रही है। मुंगेर में भी जिला प्रशासन के नेतृत्व में छठ घाटों की सफाई की जा रही है। मंगलवार को मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने स्पीड बोट के माध्यम से सभी गंगा घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 7 और 8 नवंबर को छठ पर्व निर्धारित है।

नहाय खाय के साथ महापर्व छठ शुरू हो जाता है। इससे एक दिन पहले से श्रद्धालु और छठव्रती गंगा स्नान करना शुरू कर देते हैं। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन दुर्गा पूजा समाप्ति के बाद से ही छठ घाटों की साफ सफाई में जुट गया है। आज साफ सफाई का जायजा लेने के लिए घाटों का निरीक्षण किया और 30 अक्टूबर तक सभी घाटों पर जमी मिट्टी हटाने के साथ ही साफ सफाई और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। छठ घाटों पर रौशनी की समुचित व्यवस्था की जाएगी साथ ही सभी खतरनाक गंगा घाटों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी।

सभी छठ घाटों पर बड़े नाव, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के ली अस्थायी चेंजिंग रूम भी बनाया जायेगा साथ ही अन्य सभी तरह के जरुरी उपाय किये जा रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  मंत्री मंगल पांडे ने 17 जिलों के किसानों के बीच करोड़ों की अनुदान राशि का ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र वितरित किया…

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger DM Munger DM Munger DM

Munger DM

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img