योग प्रतियोगिता के अंडर 14 व 19 में Munger का दबदबा, दो गोल्ड के साथ…

योग प्रतियोगिता के अंडर 14 व 19 में मुंगेर का दबदबा। अंडर-14 में गुनगुन व अंडर-19 में आंचल ने जीता गोल्ड। अंडर-14 में मिस्टी व अंडर -19 में हर्षिता मीत सिन्हा ने जीता ब्रांज। अंडर-17 में रोहतास की नैंसी को गोल्ड तो पटना की रितु और रिया को मिला सिल्वर व ब्रांज

मुंगेर: दो दिनों से प्रेक्षागृह में चल रही राज्य स्तरीय विद्यालय योग प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। अब सोमवार से बुधवार के बीच बालक वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी। दो दिनों तक चली बालिका वर्ग अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें मुंगेर की खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

इस क्रम में अंडर-14 में मुंगेर की गुनगुन कुमारी ने गोल्ड, राेहतास की नाव्या ने सिल्वर व मुंगेर की ही मिस्टी ने ब्रांज मेडल जीता। इसी प्रकार अंडर-19 आयु वर्ग में मुंगेर की आंचल कुमारी ने गोल्ड, सारण की रूबी कुमारी ने सिल्वर तो मुंगेर की ही हर्षिता मीत सिन्हा ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।

Munger
योग प्रतियोगिता के अंडर 14 व 19 में Munger का दबदबा, दो गोल्ड के साथ…

इसके अलावा अंडर-17 आयु वर्ग में रोहतास की नैंसी ने गोल्ड तथा पटना की रितु ने सिल्वर तथा पटना की ही रिया ने ब्रांज मेडल जीता। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को डीडीसी अजीत कुमार सिंह ने मेडल और प्रश्स्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मौके पर डीडीसी ने कहा कि तीन केटेगरी में राज्य स्तरीय विद्यालय योग प्रतियोगिता बालिका वर्ग संपन्न कराई गई। राज्य सरकार ने योग को खेल में शामिल किया है। खेल को रोजगार से भी जोड़ा गया है। राज्य सरकार ने मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना लाई है। ऐसे में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेल की विभिन्न विधा में मेडल प्राप्त कर खिलाड़ी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। योग स्वस्थ रहने की आसान क्रिया है। सभी आयु वर्ग के लोग इसका अभ्यास कर शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  ‘PM Nitish जी का निर्णय था…’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की फिसली जुबान सीएम नीतीश को बताया…

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger Munger

Munger

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...