अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप: पहलवान सूरज ने रचा इतिहास, 32 साल बाद भारत को मिला गोल्ड

रोम : अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के युवा पहलवान सूरज वशिष्ठ ने इतिहास रच दिया.

उन्होंने भारत को 32 साल बाद गोल्ड मेडल दिलाया है.

55 किलोग्राम वर्ग में भारतीय रेसलर सूरज ने फाइनल मैच में

अजरबैजान के फराइम मुस्तफायेव को 11-0 से हराया.

बड़ी बात यह है कि सूरज इस चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले

तीसरे भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान बन गए हैं.

इससे पहले पप्पू यादव ने 32 साल पहले देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था.

32 साल पहले पप्पू यादव ने जीता था गोल्ड मेडल

सूरज की अंडर 17 रेसलिंग चैम्पियनशिप में जीत ऐतिहासिक है. वे देश के लिए इस टूर्नामेंट में 32 साल बाद गोल्ड मेडल जीत कर लाए हैं. इससे पहले 1990 में पप्पू ने सोने पर कब्जा किया था. इस टूर्नामेंट में यह तीसरा गोल्ड रहा. पप्पू से पहले 1980 में विनोद कुमार ने भारत के लिए गोल्ड जीता था. अगर सूरज के मैच की बात करें तो उन्होंने बेहद आक्रामक शुरुआत की थी. इसके बाद वे पूरे मैच में अजरबैजान के पहलवान पर भारी रहे.

बजरंग पुनिया ने दी बधाई

युवा पहलवान सूरज की जीत पर कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने सूरज को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी. उन्होंने सूरज की फोटो ट्वीट की और लिखा, ‘सूरज ने रचा इतिहास. 32 साल बाद देश को दिलाया न्17 विश्व चौम्पियनशिप में स्वर्ण पदक.’

बचपन से है कुश्ती का जुनून

सूरज को कुश्ती का जुनून बचपन से है. उनके चचेरे बड़े भाई विजय ने बताया कि सूरज जब करीब आठ साल के थे तभी से कुश्ती के प्रति उनका जुनून है. हालांकि उनके परिवार में कोई भी पहलवान नहीं है लेकिन सूरज के स्वभाव में ही पहलवानी नजर आती है. वे कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं. कुश्ती के लिए वे रात को भी प्रैैक्टिस के लिए तैयार रहते हैं.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...