झरिया में युवक का गला रेतकर हत्या….

झरियाः झरिया थाना क्षेत्र के भालगढ़ा तारा बगान के पास मैदान में एक युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान शमशेर नगर के आजाद स्कूल के समीप रहने वाले मोहमद अहमद अली के रूप में हुई। झरिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर लिया है।

इलाके में मची सनसनी

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आक्रोशित लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार की अगुवाई में लोगों को खदेड़ना पड़ा।

गला रेता 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-पिस्टल तान मांगी रंगदारी, नहीं देने पर….. 

फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वही मोहमद अहमद अली की मां कोशर परवीन ने कहा कि सुबह से ही तीन युवक मेरे बेटे के पीछे लगे हुए थे। अहमद अली की मां ने बताया कि उनका बेटा दिन में दो बार साढ़े 10 बजे और 12 बजे घर भी आया था।

दोपहर 1 बजे घर से निकला था फिर वापस नहीं आया

दोपहर को 1 बजे वह घर से निकला था। कुछ देर के बाद छोटे बेटे ने किसी के मोबाईल से फोन किया कि भैया का गला रेतकर हत्या कर दिया हैं। कोशर परवीन ने छोटू और भोंटा उर्फ विक्की पर हत्या का आरोप लगाया हैं।

ये भी पढ़ें-लॉटरी के खेल में, तीन धंधेबाज जेल में….

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिंदरी डीएसपी भूपेंद्र प्रसाद राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि युवक की हत्या हुई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही हैं कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, जल्द मामले का खुलासा कर लिए जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!