लॉटरी के खेल में, तीन धंधेबाज जेल में….

गिरिडीहः अवैध लॉटरी के धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बगोदर बस स्टैंड पर लॉटरी बेच रहे तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लॉटरी का 1200 टिकट, मोटरसाइकिल, बेचे गए लॉटरी के 5000 रूपये बरामद किया गया है।

लॉटरी 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-जयंत सिन्हा के ट्वीट ने खड़े कर दिए कई सवाल ?

बगोदर बस स्टैंड से तीन व्यक्ति गिरफ्तार

बता दें कि बीते 1 मार्च को एसपी दीपक कुमार शर्मा के सूचना के आधार पर सरिया बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित किया गया था। इस टीम में बगोदर पुअनि थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी, संजय कुमार एवं सशस्त्र बल के द्वारा बगोदर बस स्टैंड में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें-किस मामले में एंकर सुधीर चौधरी को मिला नोटिस ! 

गिरफ्तार व्यक्तियों में धनबाद जिले के गोविंदपुर लाल बाजार के मो० गुफरान, भेलेज रोड़ के अप्पु सोनार, लालबाजार के पंकज रवानी शामिल हैं। ये तीनों बगोदर वासियों को लोभ-लालच देकर लॉटरी बेच रहे थे। जिन्हे रंगे हाथ लॉटरी बेचते हुए पकड़ा गया है।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...