मुर्शिदाबाद हिंसा BJP और RSS का एजेंडा, कांग्रेस सांसद ने कहा…

क़टिहार: कटिहार के सांसद तारिक अनवर अपने पांच दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न सड़क एवं पुलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य और केंद्र की सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने वक्फ कानून को लकर कहा कि इस कानून के विरोध में विपक्ष समेत पूरा देश एकजुट है। मामला कोर्ट में है तो अब सभी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा को BJP और RSS का अजेंडा बताया।

यह भी पढ़ें – मछली उत्पादकों के लिए मत्स्य विभाग ने जारी की Advisory, कहा ‘अप्रैल का महीना…’

उन्होंने कहा कि RSS और BJP के लोग चाहते हैं कि देश में धार्मिक उन्माद फैले और वे चुनाव में हिन्दुओं के वोट का ध्रुवीकरण कर सकें। उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए BJP RSS पर जम कर हमला किया। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव के राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक कको लेकर कहा कि आज की बैठक मुख्यतया बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर है। उम्मीद है कि तीनों नेताओं की बैठक में आज यह मामला सुलझा लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Fruits की खेती करने वाले किसान को सरकार दे रही 80 प्रतिशत तक का अनुदान, पढ़ें पूरी खबर…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...