Muzaffarpur : प्रतियोगी छात्र ने नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू जारी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के ही अखराघाट पुल से एक युवक नदी में कूद गया. साइकिल सवार युवक ने बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाया. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी. कई घंटे बीत जाने का बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया.

वहीं इस घटना की पुष्टि करते हुए सिकन्दरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने कहा कि गंडक नदी में छलांग लगाने वाला युवक जीरोमाइल के तरफ से आ रहा था. जो साइकिल से जा रहा था. इसके बाद उसने बूढ़ी गंडक नदी में अचानक छलांग लगा दी. छलांग लगाने वाले युवक की तलाश जारी है. देर रात करीब ढाई घंटा तक चले इस ऑपरेशन के बाद भी युवक नहीं मिला. मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोठी के पंकज कुमार श्रीवास्तव के रूप में की गई है. जो कम्पटीशन की तैयारी करता था. इस घटना की जानकारी परिवारवालों को दे दी गई है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: विशाल कुमार

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...

Jio Users को 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक...

 Jio यूजर्स को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite मुफ्त मिलेगा। ₹399 प्लान पर Pro और चुनिंदा 2GB/day प्लान पर Lite...

India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में T20 मुकाबला होगा। JSCA में तैयारियां तेज हैं और 5 या 6 अक्टूबर से...