मुजफ्फरपुर को मिली रिंग रोड की सौगात, जल्द शुरू होगा काम

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी में शामिल मुजफ्फरपुर को पथ निर्माण विभाग के मंत्री नीतिन नवीन ने बड़ी सौगात दी है. उन्होंने मुजफ्फरपुर जिले को रिंग रोड की सौगात दी है. उन्होंने जिले में शनिवार को पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए. समीक्षा बैठक में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय और बीजेपी जिलाध्यक्ष रंजन कुमार मौजूद रहे.

nitin navin1 22Scope News

मुजफ्फरपुर जिले के सर्किट हाउस में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों और मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर कई निर्देश दिए. सड़कों की विकास के साथ चौतरफा विकास के कार्यों को लेकर पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले को रिंग रोड की सौगात मिल गई है. अब इस पर काम को अविलंब शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही एनएच 77 के तुर्की के पास से सादतपुर रिंग रोड का भी जल्द निर्माण कराया जाएगा. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि औराई प्रखंड स्थित अतरार से बभनगामा तक ब्रिज का निर्माण किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के कटरा इलाके में बसघटा के पास बन रहे पुल का भी काम तेजी से किया जाएगा. मुजफ्फरपुर शहर के बीच में अखाड़ा घाट पर बने पुल पर दबाव कम किया जाएगा. इसके साथ जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के पास बन रहे पुल भी जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा. इस बाबत उन्होंने अप्रैल 2022 तक का डेडलाइन दिया है. मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान सड़कों के निर्माण सहित चौड़ीकरण और अतिक्रमण की समस्याओं को दूर किये जाने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिया.

रिपोर्ट: विशाल

मुजफ्फरपुर ‘अंखफोड़वा’ कांड पर 10 दिसंबर को होगी सुनवाई

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...