योगापट्टी में भाभी की बहन से ननद ने रचाई शादी

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां योगापट्टी में दो लड़कियों का आपसी प्यार इतना परवान चढ़ गया कि दोनों लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली है। साथ जीने और मरने की कसमें भी खा ली हैं। इस शादी की चर्चा पूरे प्रखंड में हो रही है।‌ लोग आश्चर्यचकित हैं कि आखिर में लड़की लड़की से कैसे शादी कर सकती है। इस दो लड़कियों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Video में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की दूसरे लड़की की मांग में सिंदूर डाल रही है

हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। लेकिन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की दूसरे लड़की की मांग में सिंदूर डाल रही है। वह वीडियो में बता रही है कि उसका घर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव स्थित वार्ड संख्या-4 की रेखा कुमारी है। वहीं दूसरी लड़की चनपटिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी प्रियंका कुमारी है। वायरल वीडियो में उसने यह भी बताया है कि उन दोनों का रिलेशन लगभग पांच माह पूर्व से चला आ रहा है।

यह भी देखें :

प्रियंका रेखा के भाई की साली है

आपको बता दें कि प्रियंका रेखा के भाई की साली है। दोनों में खास संबंधी हैं। इसी दौरान दोनों का दोनों के घर आना-जाना रहता था। साथ रहते रहते दोनों में प्रेम हो गया और वे दोनों लगभग दो दिन पूर्व एक मंदिर में शादी रचाई और अपने घर अहिरौली चले गए। घर जाने के बाद परिवार को लोगों ने इन्हें स्वीकार नहीं किया। दोनों लड़कियों को रिश्तेदार और परिवार के लोग समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। दोनों लड़कियों का कहना है कि हम दोनों एक साथ जिएंगे और एक साथ मरेंगे और एक साथ ही रहेंगे।

यह भी पढ़े : DIG हरि किशोर राय ने पीएम सौर उर्जा कार्यालय का किया उद्घाटन…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...