MUMBAI: मुंबई दो दुल्हन, एक दूल्हा. घरवालों को ऐतराज नहीं, फिर भी क्यों दर्ज हुआ FIR.

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक अजीबोगरीब घटना
सामने आई है. एक कार्यक्रम में मुंबई की दो जुड़वा बहनों
ने एक ही व्यक्ति से शादी रचाई. इस शादी का
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा.
सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में यह शादी हुई,
दो लड़कियों से शादी करने के आरोप में मामला दर्ज
इधर दो लड़कियों के साथ शादी करने के आरोप में दूल्हे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर अकलुज थाने में दूल्हे के विरूद्ध धारा 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते फिर से शादी करना) के तहत असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है. धारा 494 के तहत पति या पत्नी के जीवित होते हुए दूसरा विवाह नहीं कर सकता, इसके लिए 7 साल तक की सजा का प्रावधान है. शिकायत के अनुसार, इस व्यक्ति ने 36 वर्षीय दो जुड़वा बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं.
दोनों के परिवारवाले थे शादी के लिए राजी
दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस अजीबोगरी शादी के लिए राजी हुए थे। ये दोनों लड़कियां कुछ दिनों पहले अपने पिता के गुजर जाने के बाद से अपनी मां के साथ रह रही थीं. बताया जा रहा है कि अतुल मलशीरस नाम का युवक मुंबई में ट्रैवल एजेंसी चलाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स पूछ रहे थे कि यह शादी वैध है या नहीं.
- Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती, तीन महीने में 531 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच; 15 के खिलाफ केस दर्ज
- Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका शव, पत्नी के साथ मिलकर रची थी साजिश; 48 घंटे में खुलासा
- Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों को मिले प्राथमिकता, पेयजल-सिंचाई और उद्योगों के लिए पर्याप्त पानी मांगा: सम्राट चौधरी
Highlights


















