झरिया से सचिन और धनबाद से राजकुमार जायसवाल
धनबाद: बीसीसीएल के विभिन्न कोलियरी इलाकों में कोयले के अवैध खनन के बारे की जांच के लिए National Green Tribunal (NGT) की एक टीम धनबाद पहुंच गई है। टीम ने अलग-अलग कोलियरी इलाकों, जैसे कि झरिया इलाके के लक्ष्मी माता परियोजना, पहाडीगोड़ा, सुरूंगा, और कई अन्य इलाकों का मुआयना किया है।

टीम ने कई स्थानों पर अवैध माइनिंग के सबूत मिले हैं। इस जांच का नेतृत्व रांची से पहुंचे राजीव रंजन कर रहे हैं, जबकि एक अन्य सदस्य कोलकाता से हैं, जो धनबाद के उपायुक्त नोडल पदाधिकारी के रूप में उपस्थित हैं। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जिला खनन, CISF, और वन विभाग की टीम भी इस जांच में सहायता प्रदान कर रही है।
मौके पर बीसीसीएल लोदना एरिया के जनरल मैनेजर (जीएम) और कई थानों के थानेदार भी मौजूद हैं। इस बड़े और संवेदनशील मुद्दे के सम्बंध में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ टीम ने समन्वयित प्रयास कर जांच की प्रक्रिया को पूरा किया है।
मामले पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया की लोगो को इस मामले के गंभीरता को समझने की जरूरत है ताकी अवैध खनन को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं जा सके । वन प्राणियों, प्राकृतिक संसाधनों, और पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को समझते हुए हमें सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए जिससे कि हम आने वाले पीढ़ियों को भी सुरक्षित पृथ्वी प्रदान कर सकें।


