अवैध खनन की जांच करने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल NGT की टीम जांच करने धनबाद पहुंची

झरिया से सचिन और धनबाद से राजकुमार जायसवाल

धनबाद:  बीसीसीएल के विभिन्न कोलियरी इलाकों में कोयले के अवैध खनन के बारे की जांच के लिए National Green Tribunal (NGT) की एक टीम धनबाद पहुंच गई है। टीम ने अलग-अलग कोलियरी इलाकों, जैसे कि झरिया इलाके के लक्ष्मी माता परियोजना, पहाडीगोड़ा, सुरूंगा, और कई अन्य इलाकों का मुआयना किया है।

अवैध खनन की जांच करने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल NGT की टीम जांच करने धनबाद पहुंची

टीम ने कई स्थानों पर अवैध माइनिंग के सबूत मिले हैं। इस जांच का नेतृत्व रांची से पहुंचे राजीव रंजन कर रहे हैं, जबकि एक अन्य सदस्य कोलकाता से हैं, जो धनबाद के उपायुक्त नोडल पदाधिकारी के रूप में उपस्थित हैं। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जिला खनन, CISF, और वन विभाग की टीम भी इस जांच में सहायता प्रदान कर रही है।

मौके पर बीसीसीएल लोदना एरिया के जनरल मैनेजर (जीएम) और कई थानों के थानेदार भी मौजूद हैं। इस बड़े और संवेदनशील मुद्दे के सम्बंध में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ टीम ने समन्वयित प्रयास कर जांच की प्रक्रिया को पूरा किया है।

मामले पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया की लोगो को इस मामले के गंभीरता को समझने की जरूरत है ताकी  अवैध खनन को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं  जा सके । वन प्राणियों, प्राकृतिक संसाधनों, और पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को समझते हुए हमें सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए जिससे कि हम आने वाले पीढ़ियों को भी सुरक्षित पृथ्वी प्रदान कर सकें।

 

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...

Somesh Soren Carcade Accident: जमशेदपुर में विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड...

Somesh Soren Carcade Accident, जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश सोरेन की सुरक्षा में तैनात स्कॉट गाड़ी शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार...

मरीन ड्राइव पर रात का सन्नाटा चार घरों का मातम बना,...

जमशेदपुर: गुरुवार की सुबह जमशेदपुर के लिए एक ऐसी खबर लेकर आई जिसने पूरे झारखंड को स्तब्ध कर दिया। राज्य की ग्रामीण विकास एवं...