नेशनल हॉकी प्लेयर Julie Yadav की Lucknow road accident में मौत, ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Lucknow road accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल के सामने आई है. लखनऊ में एक सड़क हादसे में राष्ट्रीय एथलीट और हॉकी खिलाड़ी जूली यादव की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, जूली एलडीए कॉलोनी सेक्टर-आई के एलपीएस स्कूल बच्चों को स्पोर्ट्स की क्लास लेने के लिए गई थी. इस स्कूल में जूली स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कार्यरत थी. स्कूल जाने के बाद उसे यह ध्यान में आया कि वह अपना मोबाइल घर में ही भूल आई है. जिसके बाद अपने फोन को लेने के लिए घर  के तरफ बढ़ी. घर जाने के दरमियान मौदा मोड में सिलेंडर से लदा ट्रक उनकी बाइक को जाकर टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि जूली सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया. जानकारी के लिए बता दें, जुली एलपीएस स्कूल में होने वाले आठ शाखाओं की इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप की इंचार्ज भी थी.

Lucknow road accident: दूसरों की मदद करती थी जूली

जिस समय यह घटना घटी, उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में नजदीकी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. लोगों ने इस घटने की खबर जूली के परिवार वालों को दी. जिससे उनके परिवार वालों में मातम छा गया. आसपास के लोगों ने बताया कि जूली काफी अच्छी थी. वह हमेशा लोगों की मदद करती थी. उनका व्यवहार भी काफी मिलनसार था.

Lucknow road accident: मौके से फरार हुआ ट्रक चालक

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया. परिवारों के द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लगे CCTV खंगाल रही है. जल्द ही पुलिस इस ट्रक चालक को पकड़ लेगी.

Saffrn

Trending News

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img