राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन 2023ः झारखंड से कई विधायक हुए शामिल

रांचीः गुरुवार (15 जून) से मुंबई में राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का आयोजन किया गया है. सम्मेलन का आयोजन बान्द्रा कुर्ला काॅप्लेक्स में किया गया है. इस सम्मेलन में देश भर के अलग-अलग राज्यों के विधायक शामिल हो रहे है. इसमें तकरीबन 2800 विधायक हिस्सा लेंगे. जो 40 विषयों पर चर्चा करेंगे. सम्मेलन में झारखंड से कई दलों के विधायक भी शामिल होंगे. बीजेपी विद्यायक सीपी सिंह, भानू प्रताप शाही, समरी लाल, जेपी पटेल, शशि भूषण मेहता और अपर्णा सेन गुप्ता भी शामिल होंगे. कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय, उमाशंकर अकेला और जेएमएम विधायक सीता सोरेन समेत कई और विधायक भी इसमे शामिल हो रहे हैं.

राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन मुंबई 3 22Scope News

राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन को लेकर भानु प्रताप शाही ने एक ट्वीट कर हेमंत सरकार पर तंज कसा है और कहा है कि ‘अपनी कुर्सी बचा के रखें मुंबई के साइक्लोन से भारी तबाही हो सकती है’ मुंबई से तबाही आ रही है’.

राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन मुंबई 22Scope News

पहली बार देश भर के सभी विधायक का लगा जमावड़ा

यह सम्मेलन देश में अपनी तरह का पहला विधायकों का राष्ट्रीय सम्मेलन है. सम्मेलन में विधानसभा के विधायक और विधान परिषद के सदस्य भी शामिल होंगे. आयोजकों का दावा है कि देशभर के विभिन्न राज्यों से 4 हजार से ज्यादा विधायक आएंगे. वैसे देशभर के विभिन्न राज्यों से 2800 विधायकों ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए अपनी अनुमति दी है. लोकतंत्र में नीति निर्माण, विधायिका को मजबूती, सदन में विधायकों की भूमिका और कार्य व्यवहार जैसे 40 विषयों पर बैठक में मंथन किया जाएगा.

16 जून को उद्‌घाटन समारोह
बान्द्रा कुर्ला काॅप्लेक्स में 15 से 17 जून तक राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. राष्ट्रीय सम्मेलन कराने का खाका एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के संस्थापक अध्यक्ष राहुल विश्वनाथ कराड ने रखी है. वे सम्मेलन के मुख्य आयोजन समन्वयक हैं. राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय व्यापक सतत विकास के केंद्रीय विचार के साथ आयोजित सम्मेलन का उद्‌घाटन समारोह 16 जून को किया गया.

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...