पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितिन नवीन द्वारा मंगलवार को पटना नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मंदिरी एवं बाकरगंज नाला का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य अंतिम चरण में चल रहे कार्य की गति का जायजा लेना, जल निकासी व्यवस्था की स्थिति का आकलन करना तथा अधिकारियों को योजना संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।
नितिन नवीन के साथ डिप्टी सीएम व अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं नगर विकास आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा, BUIDCO MD अनिमेश पराशर और नगर आयुक्त यशपाल मीणा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि इन दोनों नालों के निर्माण से एक बड़ी आबादी को लंबे संघर्ष के बाद फायदा मिलेगा। साथ ही पटना की ट्रैफिक व्यवस्था भी मजबूत होगी।

निरीक्षण के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नालों की सफाई व्यवस्था, गाद निकासी, संरचनात्मक स्थिति व प्रवाह क्षमता का किया अवलोकन
निरीक्षण के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नालों की सफाई व्यवस्था, गाद निकासी, संरचनात्मक स्थिति एवं प्रवाह क्षमता का अवलोकन किया गया। नितिन नवीन ने इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को निर्देशित किया कि नालों की समुचित साफ-सफाई, गाद निष्कासन एवं अन्य आवश्यक कार्यों को जल्द पूर्ण किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिया कि नाला सफाई कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और कार्य प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।

नगर क्षेत्र में सुचारु जल निकासी व्यवस्था एवं सुगम सड़क संपर्कता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है – नितिन नवीन
निरीक्षण के दौरान नितिन नवीन ने स्थानीय निवासियों से संवाद के बाद कहा कि नगर क्षेत्र में सुचारु जल निकासी व्यवस्था एवं सुगम सड़क संपर्कता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय आवश्यक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए नाला प्रबंधन से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, जिससे जल निकासी की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के उपरांत आवश्यकतानुसार पुनः स्थल निरीक्षण किया जाएगा। ताकि कार्य की गति पर लगातार मॉनिटरिंग की जा सके।

नितिन नवीन ने कहा- पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मंदिरी नाले का जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है
पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मंदिरी नाले का जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है। मंदिरी नाले पर 1289 मीटर लम्बी सडक बनेगी और इसके लिए 86.98 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। नाले के जीर्णोद्धार के साथ ही इसे ढक कर सड़क पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही है। यह नाला एसपी वर्मा रोड़, मीठापुर, गर्दनीबाग, बाबूबजार, धोबीघाट, इकोपार्क, छज्जुबाग, एमलए पलैट व सिचाई भवन से जुड़ा है। मंदिरी नाले के निर्माण में प्रमुख रुप से नहरु पथ (बेली रोड) पर आयकर चौराहा से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट तक 1289 मीटर Box Drain सह दो Lane संपर्क पथका निर्माण प्रस्तावित है।

सर्विस रोड के साथ नाला एवं Utility Duct का प्रावधान किया गया है
इसके साथ ही सर्विस रोड के साथ नाला एवं Utility Duct का प्रावधान किया गया है। साफ-सफाई हेतु दो रैंप एवं तीन डिसील्टिंग चैंबर का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं, जल निकासी की व्यवस्था एवं नियंत्रण के लिए चार Sluice Gate प्रस्तावित है। इस सड़क के सौंदर्गीकरण हेतु Street Lighting के साथ Land Scaping का कार्य प्रस्तावित है। वहीं, 26.98 करोड़ की लागत से बनने वाले बकरगंज नाले से लालजी टोला, रेलवे कॉलोनी, पीरमुहानी मछली गली, सालीमपुर अहरा का आंशिक भाग, राजेंद्र पथ, दलदली रोड, भंवर पोखर, अशोक राजपथ, बारी पथ व गांधी मैदान क्षेत्र के राम गुलाम चौक, गांधी मैदान गेट संख्या-1, 2, 3 एवं गांधी मैदान बस स्टैंड तक नाले का जुड़ाव होगा।
यह भी देखें :
यह भी पढ़े : विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, सदन में भारत माता की जय और जय श्रीराम के लगे नारे
अंशु झा की रिपोर्ट
Highlights


