PM Modi का जन्म दिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मना रहे हैं कांग्रेसी

Dhanbad-राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस- युवा कांग्रेस की ओर से पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया जा रहा है.

राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस- बी ए करके बकरी चरावत की धून पर कार्यक्रम

इसी कड़ी में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर युवा कांग्रेस की ओर से बीए करके बकरी चरावत की धून पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर कई युवा कांग्रेसी बकरियां चराते नजर आये, जबकि कुछ पकौड़े तल रहे थें.

इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि हम अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का बेहद आदर करते हैं.

हम उनके जन्म दिन को किसी भी हालत में भूल नहीं सकते

हम इस बेरोजगारी में भी प्रधानमंत्री का जन्म दिन नहीं भूल सकतें

यही कारण है कि इस बरोजगारी के आलम में भी हम उनके जन्म दिन को नहीं भूले.

मौके पर भोजपुरी गीतकार और वर्तमान भाजपा नेता विनय बिहारी एवं आनंद मोहन का गाया गीत बी ए करके बकरी चरावत भी बजता रहा.  

यहां बतला दें कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री के जन्म दिन को विभिन्न तरीकों सेलिब्रेट किया जा रहा है.

भाजपा के द्वारा इसे सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाया जा रहा है.

कई स्थानों से रक्तदान शिविर किए जान की भी खबरें आयी हैं.

लेकिन युवा कांग्रेसी की ओर से इसे राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में आयोजन किया जा रहा है.

दिल्ली में होगी कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ रैली’, गया में तैयारी शुरू

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...