Advertisment

Naugachiya: किसान की गोली मारकर हत्या

नवगछिया (भागलपुर) : किसान की गोली मारकर हत्या – अपराधियों के द्वारा लगातार भागलपुर जिले

में हत्याओं का दौर जारी है.

पिछले 1 महीने में अपराधियों ने गोली मारकर और चाकू से गोदकर 10 से अधिक

हत्या की घटना को अंजाम दिया है. ताजा मामला नवगछिया पुलिस जिला के

कदवा ओपी थाना क्षेत्र के पचगछिया टोला की है, जहां बासा पर सो रहे

55 वर्षीय नागेश्वर सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

हत्या: मामले की जांच में जुटी पुलिस

घर वालों को हत्या की जानकारी आज उस समय हुई जब मृतक के परिजन बासा पर गए.

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मृतक के शव को देखने पहुंचे.

हत्या की जानकारी मिलते ही कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया.

हत्या: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं नागेश्वर सिंह के परिजनों ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे के लगभग वह घर से खाना खाकर सोने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित बासा पर गए. कुछ देर के बाद गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी थी, लेकिन किसी से दुश्मनी नहीं रहने के कारण उन लोगों को यह अंदेशा नहीं था कि उनके पिता की हत्या अपराधियों के द्वारा कर दी गई. आज सुबह जब बासा पर गए तो वहां उनका शव पड़ा था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद नवगछिया पुलिस और कदवा पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को दबोच लिया जायेगा.

रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...