Nawada Police Attacked : दारोगा सहित महिला पुलिसकर्मी की लाठी डंडे से जबरदस्त पिटाई

नवादा : Nawada Police Attacked-  नवादा जिले की नारदीगंज प्रखंड के कहुआरा गांव के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां वायरल वीडियो में देखा जाता है कि कुछ लोगों के द्वारा पुलिस के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जहां वायरल वीडियो की पुष्टि नारदीगंज के थाना प्रभारी गिरीश प्रसाद के द्वारा कर दी गई है। बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो सोमवार का है, जहां 112 की पुलिस टीम पर कुछ बदमाशों ने हमला किया है। जिसकी पहचान भी कर ली गई है, दो लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए अज्ञात को भी आरोपित बनाया गया है।

Nawada Police Attacked :

बताया जाता है कि 112 की पुलिस की गाड़ी जा रही थी तभी कुछ लोगों के द्वारा पुलिस को गाली दी गई। इसके बाद पुलिस गाड़ी रोक कर बदमाशों को कहा कि आप लोगों ने गाली क्यों दिया। इसी दौरान बात बढ़ गई और फिर 112 की पुलिस ड्राइवर पर एक युवक के द्वारा थप्पड़ मार दिया जाता है। इसी दौरान दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो जाती है तभी सभी लोग मिलकर पुलिस टीम पर टूट जाते हैं और फिर लाठी से मारना शुरू कर देते हैं।

यह भी देखें :

Nawada Police Attacked :

वीडियो में देखा जाता है कि 112 की पुलिस टीम के ड्राइवर शक्ति कुमार के साथ पहले मारपीट की गई और फिर 112 के ही पीटीसी दरोगा सत्यानंद कुमार के साथ भी मारपीट की गई वहीं महिला पुलिस कर्मी ममता कुमारी के साथ भी मारपीट किया गया है। जहां गुरुवार की देर शाम सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी तेजी से वायरल किया गया है। जहां वायरल वीडियो की छानबीन के बाद पता चला कि या वीडियो नवादा का है और नवादा जिले की नारदीगंज थाना क्षेत्र का वीडियो है। बदमाशों का हौसला इस कदर बुलंद देखने को मिला है कि पुलिस टीम पर भी अब हमला दिनदहाड़े करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े : नवादा पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर, अग्निकांड को बताया निंदनीय

Nawada Police Attacked पर अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Bihar Education Minister: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,...

Bihar Education Minister, गोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...