Advertisment

नवादा पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर, अग्निकांड को बताया निंदनीय

नवादा : नवादा से लोकसभा सांसद डॉ. विवेक ठाकुर आज कृष्णा नगर पहुंचे वहां अग्निकांड के पीड़ितों से मिलकर हाल-चाल जाना। सांसद विवेक ठाकुर ने उसके बाद परिषद में प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिन लोगों का घर जला है उन लोगों को चेक दे दिया गया है। जितने भी इस अग्निकांड में दोषी हैं उन सभी पर मुकदमा चलाया जा रहा है। एसआईटी अपना काम कर रही है।

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि इस अग्निकांड में कुल 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अग्निकांड में जितने लोगों की मकान जला है उन लोगों के लिए राशन कार्ड और मनरेगा कार्ड बनवाया जा रहा है। बिजली की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार की नई एक योजना है। नवादा की जनता की मांग थी कि नवादा से दिल्ली के लिए एक ट्रेन और दी जाए। भारत सरकार की नई योजना के तहत अमृत भारत योजना के तहत भागलपुर से नई दिल्ली के लिए वाया नवादा होते हुए एक ट्रेन दी जा रही है, जिसका टाइम और तारीख बहुत जल्द बता दिया जाएगा।

यह भी देखें :

नवादा आगजनी पर नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने पूरे सिस्टम को ही रगड़ दिया। राजद पर तीखा प्रहार किया। इस मौके पर जिला भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, अरविंद गुप्ता, शैलेश सिंह, अनु कुमार,  जदयू के अफरोजा खातून, लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, बंटी सिंह और हम जिला अध्यक्ष अशोक मांझी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : नवादा अग्निकांड : SP ने लिया बड़ा एक्शन, मुफस्सिल थाना के SHO को किया लाइन हाजिर

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Aditya Sahu Amit Shah Meeting: दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक,...

Aditya Sahu Amit Shah Meeting: झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

Jamshedpur House Demolition Notice: NGT नोटिस के विरोध में भड़के लोग,...

Jamshedpur House Demolition Notice: भुइयांडीह इलाके में प्रशासन द्वारा घर खाली करने और उन्हें गिराने के नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय लोगों में...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...