Police पर नहीं थम रहा हमला, भागलपुर में शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस पर…

भागलपुर: बिहार में एक तरफ पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ शराबबंदी कानून की वजह से अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने में भी जुटी हुई है। लेकिन बिहार में अपराधी और शराब कारोबारियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि आये दिन पुलिस पर हमला की बातें सामने आती रहती हैं। एक बार फिर भागलपुर में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय महिलाओं ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। Police Police Police Police Police Police 

LN Mishra 1 22Scope News

लोगों के हमले में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हमला के बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई महिला और पुरुषों को हिरासत में लिया है साथ ही करीब 25 लीटर अवैध शराब भी जब्त किया है। घटना भागलपुर के नाथनगर ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पासी टोला निवासी रवि चौधरी अवैध शराब का कारोबार करता है।

यह भी पढ़ें – एक बेटी के पिता की मजबूरी देख आगे आये RJD नेता, क्षेत्र के लोगों के लिए बन गये मिसाल

सूचना के आधार पर बीती रात पुलिस मौके पर छापेमारी करने पहुंची और एक महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने पहले विरोध किया और फिर घरों के छत पर से पुलिस पर ईंट पत्थर बरसाने लगे। लोगों के द्वारा पुलिस पर हमला में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये जबकि पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। हमला के बाद पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई वहीं बाद में भारी पुलिसबल ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर कई महिला पुरुषों को हिरासत में लिया है साथ ही 25 लीटर अवैध शराब भी जब्त की है। फ़िलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Double Murder के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मारी…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...