Advertisment

Nawada- शैक्षणिक जागृति के बिना सामाजिक उत्थान असंभव: राजेंद्र

नवादा: नवादा के एक निजी होटल के सभागार में अखिल भारतीय घुमंतू नट विकास परिषद का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिला सम्मेलन में नट समाज के शैक्षणिक विकास पर जोर दिया गया। सम्मेलन का उद्घाटन महादलित आयोग के पूर्व सदस्य सह उच्च न्यायालय पटना के अधिवक्ता राजेंद्र नटवर, प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार देव, विनोद कुमार, जिलाध्यक्ष शंभू नटवर, निरंकारी भिखारी नटवर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह का संचालन शंभू नटवर ने किया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी हमारे समाज के लोगों की दशा और दिशा नहीं बदली है। उन्होंने कहा की हमारा समाज आज भी बंटा हुआ है। हमारे समाज के लोग आज भी पारम्परिक कार्यों में लगे है जिसके कारण हमारा समाज आज भी काफ़ी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों को कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा के बिना अधूरा है। ज़ब तक शैक्षणिक रूप से हम समृद्ध नहीं होंगे तब तक हमारे समाज का आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक विकास सम्भव नहीं है।

उन्होंने बच्चो की शिक्षा की अनिवार्यता को समझाते हुए कहा की हमें संवैधानिक रूप से जो अधिकार मिले है उसे शिक्षा के द्वारा ही हासिल किया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार देव ने कहा कि ज़ब तक हमारा समाज एकजुट होकर शिक्षा और सामाजिक संघर्ष में शामिल नहीं होगा तब तक न तो सामाजिक उत्थान सम्भव है और न ही राजनैतिक भागीदारी हासिल हो सकती है।

अपने मौलिक अधिकारों को समझिये, सरकार के द्वारा चलाये जा रहें लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लीजिये एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कीजिये। उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक रूप से मजबूत करने के लिये माता – पिता की जबाबदेही लिये जाने की बात कही। सम्मेलन को सरपंच धौली देवी, ललन प्रसाद, श्याम कुमार, भिखारी निरंकारी आदि लोगों ने संबोधित किया। मौके पर विभिन्न जिलो से आये हुए सैकड़ो लोग मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Saree की गट्ठर में छिपा कर बस से ला रहा था 56 किलो गांजा, पुलिस ने पांच को दबोचा

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada Nawada

Nawada

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...