फोन नहीं उठाने पर नक्सलियों ने जलाया पोकलेन, लघु सिंचाई विभाग के काम को करवाया बंद

Gaya– डुमरिया थाना क्षेत्र के नन्दई पंचायत में नक्सलियों ने लघु सिंचाई विभाग के द्वारा किए गए कार्य को बंद करवा दिया है. बताया जा है कि संवेदक और मुंशी के द्वारा नक्सलियों का फोन नहीं उठाने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है.

नारायणपुर पंचायत के बागपुर के समीप कदईया आहर में मिट्टी कटाई का काम चल रहा था. इस निर्माण कार्य को बंद करवा दिया गया.

नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे पोकलेन को आग के हवाले कर दिया, इसके साथ घटना स्थल पर पर्चा छोड़ कर मुंशी और ठेकेदार को काम बंद करने की धमकी दी.  उग्रवादी संगठन टीएसपीसी ने पर्चा छोड़ कर घटना की जिम्मेवारी ली है.

संवेदक रामकुमार वर्मा ने बताया कि एक करोड 30 लाख रूपये की लागत से निर्माण कार्य करवाया जा रहा था. काम अपने अंतिम चरण में है. सारे कर्मी दिन-रात काम में लगे हुए है. मंगलवार की रात करीबन 8 बजे मुंशी और अन्य कामगार काम बंद कर घर चले गए.

सुबह जब आकर देखा तो पोकलेन को आग के हवाले कर दिया गया था. घटना स्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा गया था. पर्चा में मुंशी और संवेदक के द्वारा फोन नहीं उठाने के कारण आग लगाने की बात कही गयी है.

पुलिस घटना स्थल से पर्चा को उठा ले गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही इमामगंज एसडीपीओ अजीत कुमार, भदवर थाना अध्यक्ष शम्भु कुमार, मैगरा थाना अध्यक्ष विश्वजीत कुमार और  एसएसबी डुमरिया के सहायक कमाडेंट आयुष मिश्रा  ने घटना स्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली है. एसडीपीओ इमामगंज अजीत कुमार ने इसके पीछे असामजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है.

रिपोर्ट- राम मूर्ति पाठक 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...