लेवी को लेकर नक्सलियों ने मुंशी को बंदूक के बट से मारा, गंभीर हालत में पटना रेफर

गया : बिहार के गया से एक खबर है। बिहार के गया में लेवी की राशि नहीं देने पर एक निर्माण कार्य में लगे मुंशी को नक्सलियों के द्वारा बंदूक के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। गंभीर हालत में मुंशी को गया से पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस तरह की घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

हाई स्कूल के नए भवन का निर्माण को लेकर लेवी मांंग रहे थे नक्सली

यह घटना गया जिले के सलैया थाना क्षेत्र की है। सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार सलैया थाना के विराज गांव में हाई स्कूल के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके बीच निर्माण कार्य में लगे मुंशी से नक्सलियों ने लेवी की डिमांड की थी। किंतु लेवी की राशि नहीं देने पर उसे नक्सलियों के द्वारा बंदूक के बट से मारकर गंभीर कर दिया गया। बुधवार की रात्रि को इस तरह की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 10 से 12 की संख्या में हथियार से लैस रहे नक्सलियों ने मुंशी को पकड़ा और फिर लेवी नहीं देने को लेकर पिटाई कर दी। इस दौरान बंदूक के बट से सिर में प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मेडिकल के बाद पटना रेफर

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के द्वारा बंदूक के बट से पीटे जाने के बाद गंभीर हुए मुंशी रामप्रवेश सिंह को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। वैसे सलैया पुलिस का कहना है कि यह घटना असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले में छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गौरतलब हो कि हालिया दिनों में नक्सलियों की गतिविधियां कम हुई है। किंतु इसके बीच इस तरह की घटना सामने आई है।

मुंशी को घायल किए जाने का मामला सामने आया है – थानाध्यक्ष

इस संबंध में कोठी थानाध्यक्ष विधा सिंह ने बताया कि मुंशी को घायल कर दिए जाने की घटना सामने आई है। यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के पीछे कौन लोग हैं। यह नक्सली घटना कम बल्कि असामाजिक तत्वों की करतूत ज्यादा प्रतीत हो रही है। संभवत असामाजिक तत्वों द्वारा रुपए वसूलने की मंशा से ऐसा किया गया है। पुलिस घटना की जांच करते हुए कार्रवाई कर रही है।

https://22scope.com/gaya-ji-pitripaksha-mela-2023-administration-accused-of-misbehavior-with-pilgrims/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...