Advertisement
Advertisement

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर वृद्ध की गला रेत कर की हत्या

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल के घोर नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा के समीप नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी है. घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की है.
रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस जवान घटना स्थल के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा के समीप जंगल में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर 62 वर्षीय रदों सुरीन उर्फ डायबोर ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी है. रदों सुरीन उर्फ डायबोर कदमडीह गांव के हारिबुरु टोला का निवासी है फिलहाल वह लोवाबेरा वनग्राम में रहता था.
हालांकि, उन्होंने बताया कि मृतक का पुलिस से कोई लेना देना ही नही था. मृतक को नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर गला रेत कर हत्या कर दी है. उसकी हत्या करने के बाद नक्सलियों के द्वारा उक्त स्थान पर पर्चा भी फेंका है.मालुम हो कि पूरे जिले में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इनके विरूद्ध कारगर कार्रवाई के लिए चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 134 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. अब भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...