NCC कैडेटों ने रैली निकाल फाइलेरिया के खिलाफ लोगों को किया जागरूक, बचाव के हैं ये तरीके

धनाबद: धनाबद में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत आज सीएससी कार्यालय से NCC कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली जिसमें एनसीसी कैडेट के अलावे एएनएम तथा सहिया भी शामिल हुए।

बता दें कि जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत 24 लाख लोगों को दवा खिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों और अस्पतालों में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। इतना ही नहीं 10 से 25 फ़रवरी के बीच कई जगहों पर दवा वितरण केंद्र बनाकर दवा खिलाई जाएगी।

धनाबद सदर MOIC बताया की कार्यक्रम के दौरान 10 फरवरी को बूथ पर स्वयंसेवक द्वारा लोगों को अपने सामने दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक घर घर जाकर दवा प्रशासक द्वारा अपने सामने डीरईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक खलाई जाएगी।

जानकारी देते हुए कहा कि 1 से 2 साल तक के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली (200 एमजी) पानी में घोलकर। 2 से 5 वर्ष तक को डीईसी की एक गोली (100 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली (400 एमजी), 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीईसी की 2 गोली (200 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली, 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 (एमजी) एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।

वहीं एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा फाइलेरिया दिव्यांगता पैदा करने वाली बीमारी है। यह जानलेवा नहीं है लेकिन इसकी वजह से शरीर में विकृति पैदा होती है। इसलिए इस रोग के बचाव के लिए एमडीएम कार्यक्रम के दौरान सभी व्यक्तियों को दवा का सेवन करना आवश्यक है।

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img