सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा इसी मंत्र को लेकर शहर में निकला विशाल जागरूकता रैली

छपरा : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छपरा शहर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस, एनसीसी और विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली को छपरा एसपी गौरव मंगला ने हरी झंडी दिखा सारण समाहरणालय से रवाना किया जो शहर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण के पश्चात सारण समाहरणालय पर ही खत्म हुआ।

रैली में शामिल डीटीओ शंकर शरण ओमी और मोटर यान निरीक्षक संजय कुमार अश्क ने बताया कि यातायात के नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है इसलिए जनता को नियमो के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित यात्रा के लिए सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रैली निकाली गई है। वहीं उन्होंने बताया कि नियमों का पालन नही करने वालो को गुलाब के फूल के साथ साथ चालान भी थमाया जाएगा।

आपको बता दें कि 15 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन हो रहा है। जिसमे सड़क यातायात को लेकर नियमों की जानकारी और सुरक्षित यात्रा के उपाय यात्रियों को बताया जा रहा है। वहीं मोटर यान निरीक्षक ने बताया कि इस जन जागरूकता रैली के माध्यम से सभी को ये बताया गया कि कभी भी नशे के हालत में वाहन न चलाए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कभी नहीं करे सुरक्षित तरीके से ही वाहन चलाए। वहीं पूरे महीने जन जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें वाहन चालकों का नेत्र जांच भी किया जाएगा।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Road Issue: आखिर परसुडीह-गदरा सड़क पर क्यों गरमाई सियासत? दुलाल...

Jamshedpur Road Issue: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दुलल भुइयां ने परसुडीह-गादरा-गोविंदपुर सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी की कड़ी आलोचना...

स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के...

पटना : राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी स्वास्थ्य...

Dr Megha Rani World Record: दुनिया की सबसे तेज हिंदी हस्तलेखन...

Dr Megha Rani World Record Ranchi: सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने हिंदी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मेघा रानी से उनके...