बिहार कांग्रेस स्मार्ट मीटर के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का फूंका बिगुल, पर्यवेक्षक नियुक्त

पटना : बिहार कांग्रेस स्मार्ट मीटर के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक चुकी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज प्रदेश के सभी जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिसकी सूची आज जारी हुई। यानी सोमवार को राज्य के सभी जिलों में नियुक्त पर्यवेक्षकों को जिलाध्यक्ष के साथ जिला मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब, होने का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने जारी किया है।

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने हाल में पटना सदाकत आश्रम से यह ऐलान किया था कि सेवादल द्वारा जारी इस आंदोलन को वें चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक जिलों में ले जाएंगे। उसी के तहत सभी जिला में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसकी सूची संलग्न है। उन्हें संबंधित जिलाध्यक्षों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर जनता के हितों को ध्यान में रखकर संबोधित करने को कहा गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के द्वारा स्मार्ट मीटर को जनता के साथ सबसे बड़ी धांधली बताई जा रही है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी ने इस आंदोलन में राजद को भी साथ कर लिया है।

यह भी पढ़े : बिहार में बाढ़ से हाहाकार ! अगले 48 घंटे भारी, कोसी नदी का तटबंध टूटा

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Food Safety: वैशाली में फर्जी FSSAI नंबर वाले Packaged Water...

वैशाली के हाजीपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की 35,454 बोतलें जब्त कीं। बोतलों पर फर्जी FSSAI लाइसेंस नंबर मिलने की...

Patna News: निर्माणाधीन सभी भवनों की नियमित जांच के निर्देश, मंत्री...

पटना में निर्माणाधीन सभी सरकारी भवनों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री लेशी सिंह ने MLA Hostel का निरीक्षण कर गुणवत्ता...

LNMI Patna में InQuizitive Minds Quiz Competition, बिहार-झारखंड के 125 टीमों...

 LNMI पटना में InQuizitive Minds अंतरराज्यीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। बिहार-झारखंड से 344 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया और 125 टीमों ने हिस्सा लिया।LNMI Patna ...