एनसीएल ने एचइसी (HEC) पर बैन अवधि 6 महीने तक बढ़ायी

रांची: एचइसी (HEC) एक बार फिर से परेशानी से घिर गया है। एनसीएल ने एचइसी को पूर्व में दिये कार्यदिश को समय पर डिस्पैच नहीं करने पर बैन अवधि छह माह के लिए बढ़ा दिया है. इस कारण एचइसी को एनसीएल द्वारा निकाले गये 450 करोड़ का कायदिश मिलने में परेशानी हो सकती है.

निविदा भरने की आखरी तारीख 25 दिसंबर थी, एचइसी ने पत्राचार कर तीन सप्ताह के लिए आगे बढ़ाने को कहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों एचइसी  दौरे के क्रम में सीएमडी ने अधिकारियों को एनसीएल के अधिकारियों से इस बारे में वार्ता करने को कहा है.

HEC

एचइसी (HEC) पर बैन

ज्ञात हो कि नॉर्दन कोलफील्डस लिमिटेड ने पांच पीसी क्रशर के लिए टेंडर निकाना है. अभी पीसी क्रशर केवल एचइसी ही बना सकता है. अभी एनसीएल में जो क्रशर पहले से लगा हुआ है उसमें से दो का निमार्ण एचइसी में हुआ है और दो को रूस की कंपनी ने डिस्पैच किया था यह क्रशर पुराना हो गया है,इसके स्थान पर पांच नये क्रशर लगाये जायेंगे.इसके लिए ग्लोबल टेंडर निकला हुआ है.  वर्ष 2012 में एनसीएल से एचइसी को स्पेयर पार्ट्स के लिए कायदिश मिला था, जिसे एचइसी ने समय पर पूरा नहीं किया था.

 

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...