एचइसी को एनसीएल से 450 करोड़ रुपये का कार्यादेश

रांची: सब कुछ ठीक रहा तो एचइसी को एनसीएल से 450 करोड़ रुपये का कार्यादेश मिल सकता के अधिकारियों ने प्रयास शुरू कर दिया है.

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने पांच पीजी क्रशर के लिए निविदा निकाली है. इसकी अंतिम तिथि 20 दिसंबर है. एचइसी के अधिकारी ने बताया कि देश में पीजी क्रशर सिर्फ एचइसी ही बना सकता है.

वर्तमान में एनसीएल में जो क्रशर लगा हुआ है, उसमें दो का निर्माण एचइसी में हुआ है और दो को रूस की कंपनी ने डिस्पैच किया था. यह क्रशर पुराना हो गया है.

इसलिए इसके स्थान पर पांच नये क्रशर लगाये जायेंगे. इसका उपयोग मध्य प्रदेश के दुधिचूआ व जयंत कोलफील्ड में किया जायेगा. इसके लिए कंपनी ने ग्लोबल टेंडर निकाला है.

अधिकारी ने बताया एचइसी को कायदिश मिलने में सबसे बड़ी बाधा आर्थिक परेशानी है. वर्ष 2012 में एनसीएल से एचइसी को स्पेयर पार्ट्स के लिए कार्यादेश मिला था, जिसे एचइसी ने समय पर पूरा नहीं किया था.

इस कारण एनसीएल ने एचइसी को ब्लैक लिस्ट कर दिया था, जिसकी अवधि 30 दिसंबर तक है. हालांकि, एचइसी निविदा भर सकता है, लेकिन कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये जाने के कारण इसमें संशय है.

वहीं, अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में एचइसी के अधिकारी 30 नवंबर को एनसीएल का दौरा करेंगे और अधिकारियों से बात करेंगे. इसके बाद सीएमडी व मंत्रालय स्तर पर वार्ता होगी.

भारी उद्योग मंत्रालय भी चाहता है। कि एचइसी को एनसीएल से कार्यादेश मिले. इसके लिए सकारात्मक पहल शुरू की गयी है.

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img