ब्रह्मर्षि व विश्वकर्मा समाज का मिला NDA प्रत्याशी मांझी को समर्थन

गया : बिहार के गया लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। ऐसे में एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जनता को को साधने की कोशिश कर रहे हैं। धीरे-धीरे विभिन्न संगठन भी अपने चहेते प्रत्याशियों के करीब आ रहे हैं। इस क्रम में ब्रह्मर्षि समाज और विश्वकर्मा समाज ने एनडीए प्रत्याशी जीतनराम मांझी के पक्ष में बैठक की और उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया है।

ब्रह्मर्षि समाज ने कहा- भ्रांतियां हुई दूर, मांझी को मिलेगा समर्थन

ब्रह्मर्षि समाज से जुड़े हरि प्रपन्ना उर्फ पप्पू जी ने कहा है कि बुद्धिजीवी और ब्रह्मर्षि समाज के लोगों के साथ बैठक हुई और बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि इंडिया प्रत्याशी जीतनराम मांझी को वे लोग समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि जीतनराम मांझी के कुछ बयान को लेकर भ्रांतियां थी, जिसे दूर कर लिया गया है। इसे लेकर एक बैठक भी बुलाई गई थी, जिसमें हम के सुप्रीमो व मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक अनिल कुमार जदयू नेता राजू बरनवाल और शारिम अली आदि शामिल हुए।

गयाजी विश्वकर्मा महासभा ने भी दिया समर्थन

गया में गयाजी विश्वकर्मा महासभा की ओर से एनडीए प्रत्याशी जीतनराम मांझी का सम्मान-समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया और उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व एमएलसी संजीव श्याम, टिकारी विधायक डॉ. अनिल कुमार, राम लखन स्वर्णकार, सिद्धार्थ विश्वकर्मा आदि शामिल हुए।
सम्मान-समारोह में एनडीए प्रत्याशी जीतनराम मांझी को अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया। विश्वकर्मा समाज के सभी पांचों वंशजों ने एक स्वर में एनडीए प्रत्याशी मांझी के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया। इस मौके पर बबलू ठठेरा, बैजू शर्मा, मनीष विश्वकर्मा और धीरज विश्वकर्मा सहित कई लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़े : PM 16 को आएंगे गया, मांझी ने दी जानकारी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img