दिव्यांगों में “खुशी अपार जीत गई एनडीए सरकार”, बोले – स्वीप आइकॉन पीडब्ल्यूडी राकेश कुमार
पटना : एनडीए सरकार की जीत के बाद दिव्यांग समुदाय में उत्साह और विश्वास की नई लहर देखी जा रही है। समाजिक अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्षरत दिव्यांग जनों ने इस परिणाम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में दिव्यांग हितों को और मजबूती मिलेगी।

दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण और विकास को दी प्राथमिकता
दिव्यांग मतदाता जागरूकता के सक्रिय चेहरे और स्वीप आइकॉन पीडब्ल्यूडी राकेश कुमार ने भी एनडीए की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “यह परिणाम हम सभी दिव्यांग भाइयों और बहनों के लिए उम्मीदों का संदेश लेकर आया है।
हमें विश्वास है कि नई सरकार दिव्यांग अधिकार, सुविधा, शिक्षा, रोज़गार और समान अवसरों पर और ठोस कदम उठाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि बीते कुछ वर्षों में दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास हुए हैं और इस जनादेश से लोगों ने विकास की निरंतरता को समर्थन दिया है। उन्हें विश्वास है कि एनडीए सरकार दिव्यांग समुदाय की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सभी योजनाओं में उन्हें बराबरी का लाभ देने का कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री के कार्यों से दिव्यांग जनों में बढ़ा आत्मविश्वास
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने दिव्यांग पेंशन की बढ़ोतरी, दिव्यांग जनों को बैट्री चालित साइकिल , दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन आदि योजनाओं से दिव्यांग जनों में आत्मविश्वास पैदा किया, जिसके वजह से दिव्यांगजन घरों से और मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट दिया।

बिहार विकलांग अधिकार मंच ने भी दी शुभकामना
दिव्यांगजनो के अधिकार आधारित जन संगठन बिहार विकलांग अधिकार मंच के नवीन कुमार झा , अनिल कुमार राय , नीतीश कुमार नीरपुर, जसवीर कुमार सिंह, प्रमोद शर्मा ,भरत शाह मनक प्रसाद यादव, कृष्णनंदन सहाय, सिकन्दर पाल यादव के अलावे कुमारी रजनी, निभा देवी , रितु चौबे , स्वीटी सिंह , दीपमाला पटेल , मुस्कान रानी , अनुराधा द्विवेदी , आस्फा परवीन,आदि प्रतिनिधियों ने भी सामूहिक रूप से उम्मीद जताई है कि नई सरकार दिव्यांग जनों की आवाज़ को और मजबूती प्रदान करेगी तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी नीति-निर्माण करेगी।
दिव्यांगजनो में ऐसा लहर है कि उनके वोट से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की सरकार भारी बहुमत से जीती है, इसलिए दिव्यांगजन काफी खुश है।
Highlights


