तेजाब के हमले से मचा हडकंप, दर्जनों लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर

तेजाब के हमले से मचा हडकंप, दर्जनों लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर

अररिया : अररिया जिले में बुधवार की बीती रात आपसी विवाद में तेजाब से लोगों पर हमला करने की घटना सामने आई हैं। जिसमें लगभग एक दर्जन लोग झुलस गए हैं। जिसमें से तीन की हालत नाजुक है और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

नशा करने से मन करने पर बढ़ा विवाद, आक्रोश में किया तेजाब से हमला

घटना जिले के धामा पंचायत के मटियारी वार्ड संख्या-1 की बताई जा रही है। जहां स्मैक का नशा कर रहे युवकों को मना करने पर विवाद बढ़ा और युवकों ने पहले रंजीत यादव के भांजा की साइकिल को तोड़ दी। गाली-गलौज करने लगे और उन लोगों पर तेजाब से हमला कर दिया गया जिसमें लगभग एक दर्जन भर लोग झुलस गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से जख्मी सभी लोगो को अररिया सदर अस्पताल और महादेव चौक स्थित आंख के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में सभी जख्मियों का प्राथमिक इलाज किया गया। तीन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस, 4 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना पर देर रात मौके पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सहित पुलिस के अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुटे हुए हैं। वहीं अररिया एसपी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े : मोबाइल सिम की चोरी कर खाते से ठगी मामले में तीन साइबर ठग गिरफ्तार…

मंटू भगत की रिपोर्ट

बिहार में VB-G RAM G योजना से श्रमिकों को राहत, सभी...

 बिहार के सभी 38 जिलों में VB-G RAM G योजना के तहत कार्य विराम अवधि की रोक हटा दी गई है। बाढ़ और सुखाड़...

बिहार में 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का Life Verification पूरा, 13.57 लाख...

बिहार में 1.03 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है। 13.57 लाख लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है। जानें जिलेवार आंकड़े। Life...

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...