लोजपा (रामविलास) के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर NDA ने दिखाई एकजुटता

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड में पार्टी का 24वां स्थापना दिवस समारोह पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने सभी सांसदों पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बिहार के प्रत्येक जिले से आए दल के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन से प्रारंभ हुआ। लोजपा के सभी सांसद जिसमें जमुई सांसद अरुण भारती, वैशाली सांसद वीणा देवी, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंच पर उपस्थित रहे। झारखंड चुनाव में लोजपा के नवनिर्वाचित विधायक जनार्दन पासवान भी आज स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिनका स्वागत और अभिनंदन दल के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा किया गया। सभा को अपनी माताजी रीना पासवान के आशीर्वाद के बाद अपने संबोधन में कहा कि मैं बार बार अपनी सभाओं में ये कहता हूं कि ‘मैं शेर का बेटा हूं’ परंतु आज के इस भावुक क्षण में कहना है कि “मैं शेरनी का भी बेटा हूं।

Samrat Chirag 1 22Scope News

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड चुनाव के परिणाम के पश्चात इस प्रकार का विश्वास स्थापित हो चुका है कि आगामी विधानसभा चुनाव लोजपा का टिकट जीत की गारंटी है। इसके साथ उन्होंने किसी प्रकार के आलोचना पर ध्यान न देते हुए सिर्फ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कुछ लोगों को मेरी पार्टी की सफलता रास नहीं आ रही है। ऐसे लोग ये पचा नहीं पा रहे हैं कि लोजपा दिन प्रतिदिन कैसे पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग ने कहा कि पार्टी के 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट को मेनटेन करने की जिम्मेदारी बिहार के विधानसभा में हमारे कार्यकर्ताओं और जिला संगठन की है। श्रद्धेय रामविलास पासवान जी का कभी संकल्प रहा था कि झारखंड में भी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सपने को साकार हो। झारखंड विधानसभा चुनाव में सफलता हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक जनार्दन पासवान, झारखंड प्रभारी अरुण भारती के साथ सह-प्रभारी रहे राजेश वर्मा और कुमार सौरभ सिंह का मंच से आभार व्यक्त किया।

Samrat Chirag 22Scope News

चिराग ने आगे अपने संबोधन में बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट सुनिश्चित करने हेतु कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में एनडीए के 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट को भी सुनिश्चित करने की बात कही। एनडीए की ओर से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हिन्दुस्तानी एवं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सुमन ने अपने संबोधन में श्रद्धेय रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि आज का दिन हम सब के लिए विशेष है क्योंकि ये कार्यक्रम पासवान जी के कर्मभूमि पर मनाया जा रहा है।

Dilip 22Scope News

यह भी देखें :

इस मौके पर संतोष सुमन ने कहा दलितों को एकजुट रहना है और किसी के बहकावे में बिल्कुल नहीं आना है। एनडीए में हम सब एकजुट थे और आगे भी रहेंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आगे एनडीए की मजबूती हेतु सामुहिक प्रयास पर बल दिया। सुबह से शाम तक एनडीए के नेता जिसमें प्रमुख रूप से बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह, जदयू नेता संजय सिंह इत्यादि शामिल रहे। विधानसभा सत्र के पश्चात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यालय पहुंचे जहां चिराग ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया अन्य मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी मौजूद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए और चिराग सहित सभी सम्मानित नेताओं को 25वें स्थापना दिवस की बधाई दी है। नीतीश कुमार के साथ में विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी संजय सिंह की भी स्थापना दिवस समारोह में उपस्थिति रही।

Nitih Chirag 22Scope News

लोजपा (रा) के मुख्य प्रवक्ता राजेश पटना प्रेस को बताया कि उक्त अवसर पर पार्टी के नेताओं में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रधान महासचिव संजय पासवान, राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा बाबा राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शमीम हवा प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, संजय कुमार सिंह युवा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय परशुराम पासवान प्रदेश प्रवक्ता विनीत सिंह मनीष सिंह राजेश सिंह अनुपम पासवान पार्टी के मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान शिशिर राय समेत के प्रमुख नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी के दिवंगत नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान के प्रशंसक मौजूद थे।

यह भी पढ़े : 24वां स्थापना दिवस पर बड़े भाई को याद कर भावुक हुए पशुपति पारस

विवेक रंजन की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...