भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर NDA की एकजुटता के बल पर विधानसभा चुनाव में 225 पार सीट जीतेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया।
भोजपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल सोमवार को भोजपुर के एक रिसॉर्ट में प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज मौजूद थे। वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिलीप जायसवाल सवाल ने मीसा भारती के ईवीएम हैक करने वाले बयान पर कहा कि यह सब बेतुकी बातें है।
उन्होंने कहा कि लेकिन इस तरह की बातें राजनीति में कोई महत्व नहीं रखता है। अगर कोई राजनीतिक दल अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता है, तो दूसरे दल को अपने दल में क्या प्रयास करना चाहिए, उस पर चर्चा करना चाहिए। दरअसल हाल ही में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि 2025 में 225 सीटों पर एनडीए जीतेगी। इसके बाद मीसा भारती ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि भाजपा मशीन (ईवीएम) सेट कर रहे हैं होंगे या करवा रहे होंगे।
वहीं तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक दल के नेता को मै कुछ नहीं बोल रहा, कोई नेता प्रतिपक्ष की बात नहीं कर रहा। राजनीतिक दल के नेता को बहुत बात करते हैं तो प्रतिपक्ष के नेता भी वही कर रहे है। सत्ता में आने के लिए यह लोक लुभावनी बात कर रहे हैं। जब वह बीच में आए उस समय उनको योजनाओं की नहीं याद क्यों नहीं आई। उस समय उन्हें सारी योजनाएं लागू कर देना चाहिए था। जब आदमी सत्ता से हटा है तो वह बोलते हैं। सत्ता की बेचैनी में बेचैन आत्मा कुछ भी बोलता है। पब्लिक सब समझता है। उसका कोई मतलब नहीं है।
वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री होने की चर्चा पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि जो चीज अभी पैदा ही नहीं हुआ है। उसकी चर्चा करना कहीं ना कहीं हमें भी दोष लिखता है। उस तरीके की चर्चा करना तो उस दोष से बचने की आवश्यकता है। जो बेचारा अभी राजनीति में आया ही नहीं हैए राजनीति ज्वाइन किया ही नहीं है। उसके बारे में चर्चा करना किसी के मन में आहट पहुंचना है और उचित नहीं है।
यह भी पढ़ें- BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने मां आरण्य देवी मंदिर में टेका मत्था
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट
NDA NDA NDA NDA
NDA


















