BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने मां आरण्य देवी मंदिर में टेका मत्था

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मां आरण्य देवी मंदिर में टेका मत्था। मंदिर में माता-आरण्य देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद। मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र एवं माता का तस्वीर देकर किया गया सम्मानित। प्रदेश अध्यक्ष ने माता के मंदिर निर्माण में 5 लाख रुपये सहयोग राशि देने कि कहीं बात

भोजपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के दरबार में जाकर मत्था टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी संजय मिश्र एवं उनकी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष को पूजन करवाया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं आरा सदर विधायक को माता की चुनरी एवं तस्वीर प्रदान की गई। तत्पश्चात वे मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के कार्यालय में पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट के सचिव अरविंद कुमार पांडेय, सुरेश प्रसाद, नवीन सिंह, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार एवं पुजारी संजय मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से उन्हें मां आरण्य देवी की तस्वीर एवं अंग वस्त्र प्रदान किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर के पौराणिक इतिहास, किदवंती के बारे में जाना। उन्होंने मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य को लेकर भी जानकारी प्राप्त की।

प्रदेश अध्यक्ष ने माता मंदिर निर्माण में पांच लाख रुपये सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक कन्हैया सिंह, रामनवमी शोभा यात्रा के संयोजक शंभू प्रसाद चौरसिया, आलोक अंजन, विनोद प्रसाद, जीतू चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें-   Cricket खेलने के दौरान चली गोली, दो युवक घायल

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...