ब्रह्मपुर में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, ऋतुराज ने स्थानीय विधायक पर विकास न करने का लगाया आरोप

बक्सर : बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में कल यानी गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा सहित एनडीए के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऋतुराज ने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ टिकट के दावेदारों के लिए शक्ति प्रदर्शन का मंच बन गया। कार्यक्रम में कई संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।

Goal 7 22Scope News

भाषण के दौरान भी समर्थकों का उत्साह बना रहा – ऋतुराज सिन्हा

बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भाषण के दौरान भी समर्थकों का उत्साह बना रहा। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से लोजपा के प्रत्याशी हुलास पांडेय को राजद के शंभू यादव ने 51 हजार वोटों से हराया था। इस हार के बाद एनडीए के तीनों घटक दल नई रणनीति बना रहे हैं।

यह भी देखें :

BJP नेता ने RJD MLA पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुर की जनता विकास चाहती है। एनडीए ने बिहार को नई दिशा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी का आह्वान किया। सिन्हा ने राजद विधायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने जीत के बाद अपने व्यवसाय का तो विकास किया लेकिन जनता की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने गांव तक में सड़क का निर्माण नहीं करवाया।

यह भी पढ़े : NDA की बैठक में मंत्री अशोक ने JDU प्रत्याशी की कर दी घोषणा

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img