NDA की पटना में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस टली, BJP-JDU में कुछ सीटों पर सहमति नहीं

पटना : पटना से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज यानी 13 अक्टूबर को पटना में होने वाली साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को फिलहाल टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच कुछ सीटों को लेकर अबतक सहमति नहीं बन पाई है। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल, जदयू के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा के आवास पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई सीटों पर मतभेद बने हुए हैं, जिसके चलते शाम चार बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को स्थगित करना पड़ा।

DIARCH Group 22Scope News

101-101 सीटों पर लड़ेंगे BJP और JDU

फिलहाल दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है और जल्द किसी समझौते पर पहुंचने की कोशिशें तेज हैं। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जदयू, दोनों ही 101-101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को छह-छह सीटों का हिस्सा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए में सीटों की अदला-बदली हो सकती है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : दिल्ली बैठक के बाद बिहार लौटे एनडीए नेता, बोले All is Well, सीएम आवास पर होगी बैठक

Chaibasa Treasury Scam: 26 लाख की अवैध निकासी मामले में राष्ट्रीय...

चाईबासा ट्रेजरी घोटाले की CID जांच में राष्ट्रीय फुटबॉलर गोराचांद मरांडी का नाम सामने आया है। एसपी कार्यालय के DDO कोड के दुरुपयोग से...

NEET Paper Leak Case: CBI का बड़ा खुलासा, डॉक्टर ने 5...

NEET Paper Leak Case में CBI ने अदालत को बताया कि लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख रुपये लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले...

NEET UG Re Exam Result 2026: झारखंड के सुहर्ष बने State...

NEET UG Re Exam Result 2026 जारी। झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता बने स्टेट टॉपर। रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676 मिली। जानें...