रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: चर्लपल्ली-रक्सौल सहित कई स्पेशल ट्रेनें रद्द, रांची होकर जाने वाली ट्रेनों पर असर

रांची: सिकंदराबाद मंडल के बल्हारशाह-काजीपेट रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस तकनीकी कार्य के चलते रांची होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें तय तारीखों को रद्द रहेंगी:

  • ट्रेन संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) : 16 और 18 जून 2025 को रद्द

  • ट्रेन संख्या 07255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (वाया रांची) : 18 जून 2025 को रद्द

  • ट्रेन संख्या 07256 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (वाया रांची) : 20 जून 2025 को रद्द

  • ट्रेन संख्या 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) : 16 जून 2025 को रद्द

  • ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) : 19 जून 2025 को रद्द

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य रेलवे संरचना के उन्नयन का हिस्सा है, जिससे आने वाले समय में रेल सेवाएं अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेंगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates