Advertisement
Advertisement

बादल सिंह के परिवार से मिले नीरज बबलू, कहा- दोषी पर जरूर होगी कार्रवाई

सासाराम : सासाराम में हुए बादल सिंह हत्याकांड के बाद गोली मारने के आरोपी डीएसपी आदिल बेलाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू आज मृतक बादल सिंह के गांव शिवसागर के सिलारी पहुंचे। जहां मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि जिस तरह से एक जवाबदेह पद पर कार्यरत डीएसपी ने पागल की तरह काम किया है। ऐसे में यह डीएसपी आदिल नहीं कातिल है। इस घटना की जितना भी निंदा की जाए कम है। इस मामले को लेकर सरकार गंभीर है। इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। कानूनन तरीके से जांच हो रही है और दोषी पाए जाने पर फांसी तक की सजा हो सकती है।

मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि जिस तरह से निजी परिसर में जाकर ट्रैफिक डीएसपी ने गोलीबारी की है यह काफी गंभीर मामला है। इसमें सरकार पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। जिसको लेकर अभी आज खुद पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे हैं। वह आश्वासन देते हैं कि दोषी पर मुकम्मल कार्रवाई होगी। बता दें कि शुक्रवार की देर रात जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवकों तथा यातायात डीएसपी आदिल बेलाल के बीच हुए झड़प के बाद फायरिंग में बादल सिंह नामक एक युवक की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- BPSC ही लेगा छात्र हित में फैसला

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 11 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 11 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...