Advertisment

नीरज कुमार ने कह दी बड़ी बात, बोले- नीतीश कुमार के नाम से जल्द ही तैयार होगा ‘नीतीश आकाईव’

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता, बिहार विधान परिषद (MLC) व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने आज यानी 17 मई को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बड़ी जानकारी साझा की है। नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से जल्द ही ‘नीतीश आर्काइव’ तैयार किया जाएगा।

आर्काइव में नीतीश कुमार के सामाजिक और ऐतिहासिक फैसलों की पूरी कहानी दर्ज होगी – JDU MLC नीरज कुमार

जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि इस आर्काइव में नीतीश कुमार के सामाजिक और ऐतिहासिक फैसलों की पूरी कहानी दर्ज होगी। साथ ही उनके साथ सक्रिय रहे नेताओं और सहयोगियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं और कई अप्रत्याशित कहानियां भी इस वेबसाइट पर लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। यह डिजिटल आर्काइव एक मार्च 2027 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

JDU MLC Neeraj Kumar 1 22Scope News

JDU MLC Neeraj Kumar 22Scope News

यह भी पढ़े : स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबैक देने के मामले में पटना देशभर में दूसरे स्थान पर

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...