दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में वैशाली के नीरज कुमार की मौत

हाजीपुर : प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं की जुटी भीड़ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते शनिवार को भगदड़ में वैशाली जिले के तिसिऔता थाना के डभैच गांव निवासी संजीत पासवान के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार की मौत हो गई है। नीरज कुमार अपने चाचा एवं चाची के साथ गांव आने के लिए ट्रेन पकड़ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गए थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ हो गई। इसके चपेट में आने से 12 वर्षीय नीरज कुमार की मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव में मिलते ही कोहराम मच गया।

नीरज बड़े पापा और मम्मी के साथ दिल्ली में रहकर करता था पढ़ाई 

स्थानीय लोगों के अनुसार, नीरज अपने चाचा चाची के साथ दिल्ली टिकरी बॉर्डर स्थित राम कॉलोनी में रहता था। चाचा इंद्रजीत पासवान का कोई संतान नहीं था वह छठ पूजा में अपने घर आया था। इसी दौरान नीरज को अपने साथ ले गया था। नीरज वहीं पढ़ाई करता था। नीरज की मां ने बताया कि वह अपने बड़े पापा और मम्मी के साथ दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। घर आने के लिए ट्रेन पकड़ने नई दिल्ली स्टेशन आया था। इसी दौरान भगदड़ में दबकर मौत हो गई। इसी गांव के चार अन्य लोग घायल है।

यह भी पढ़े : नई दिल्ली में भगदड़ में Bihar के 9 लोगों की मौत

यह भी देखें :

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...