Commercial Advertisment

नीट पेपर लीक:हजारीबाग के ओएसिस परीक्षा केंद्र के चार छात्रों को 670 से अधिक अंक

हजारीबाग:   सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शनिवार को एनटीए की ओर से जारी नीट का परीक्षा परिणाम आने के बाद सबकी नजरें हजारीबाग के परिणाम पर भी टिकी रहीं। सुर्खियों में आए ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र का परिणाम भी सामने आ चुका है।

हालांकि यहां 22 छात्रों को ही 600 से अधिक अंक मिले। वहीं, केवल चार छात्र ऐसे हैं, जिन्हें 670 से अधिक हासिल हुए हैं। सीरियल नंबर 468 के परीक्षार्थी ने यहां उच्चतम स्कोर 687 किया है।

वहीं 24 सीरियल नंबर को 685, 391 को 675, 76 को 770 अंक हासिल हुए हैं। हालांकि, कई छात्र ऐसे भी हैं जिन्हें निगेटिव अंक भी प्राप्त हुए हैं। इस सेंटर से माइनस 10 और 27 अंक भी छात्र को मिले हैं।

इस परीक्षा केंद्र में 701 बच्चों ने परीक्षा दी थी। हजारीबाग में अधिक अंक पाने वाला छात्र संत जेवियर्स स्कूल परीक्षा केंद्र का है। यहां 720 में 107 सीरियल नंबर वाले छात्र को 700 अंक हासिल हुए हैं।

वही तीन 236 सीरियल नंबर को 676, 237 को 649 तो 239 को 650 अंक प्राप्त हुए हैं। वही 348 सीरियल नंबर को 685 समेत 20 से अधिक छात्र यहां भी 600 से अधिक अंक हासिल किए हैं।

यहां 585 छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं डीएवी स्कूल में उच्चतम स्कोर 664, विवेकानंद स्कूल में एक छात्र को 692 तो हालीक्रास में एक स्कूल 675 अंक हासिल हुए हैं।

Ranchi Crime: घरेलू विवाद में खूनी खेल, दामाद ने पत्नी और...

 रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में घरेलू विवाद में दामाद ने पत्नी और सास की रॉड से हमला कर हत्या कर...

JTET Result 2026: दिसंबर के अंत तक जारी होगा जेटेट का...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 5.65 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में 4.85 लाख शामिल हुए। रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आने...

JAC Exam Form 2027: 12 नवंबर से भरे जाएंगे मैट्रिक-इंटर के...

 JAC ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। बिना विलंब शुल्क 12 से 26...