NEET UG 2026 Registration Start: मेडिकल Entrance Exam के लिए आवेदन शुरू, 3 मई को परीक्षा

NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू। 8 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भरें। परीक्षा 3 मई को होगी। फीस, सीटें और जरूरी तिथियां जानें।


NEET UG 2026 Registration Start रांची: डॉक्टर बनने का सपना देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि फीस भुगतान की समयसीमा उसी दिन रात 11:50 बजे तक है। परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस सहित विभिन्न मेडिकल कोर्सों में नामांकन होता है। परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी।

NEET UG 2026 Registration Start:परीक्षा पैटर्न और भाषाएं

NEET UG 2026 में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें फिजिक्स से 45, केमेस्ट्री से 45 और बायोलॉजी से 90 प्रश्न शामिल होंगे। बायोलॉजी में बॉटनी और जूलॉजी दोनों भागों से प्रश्न आएंगे। परीक्षा 720 अंकों की होगी। यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी समेत 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिससे विभिन्न राज्यों के छात्रों को अपनी सुविधा अनुसार भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा।

NEET UG 2026 Registration Start:झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें

झारखंड में कुल छह सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जहां स्टेट और सेंट्रल कोटा के तहत नामांकन होता है।


  1. राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची में 180 सीटें

  2. एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में 150 सीटें

  3. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद में 100 सीटें

  4. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में 100 सीटें

  5. फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका में 100 सीटें

  6. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज पलामू में 100 सीटें

गौरतलब है कि पिछले वर्ष एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में 50 सीटों की बढ़ोतरी की गई थी।


Key Highlights

  1. NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

  2. 8 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

  3. 3 मई 2026 को दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षा

  4. कुल 180 प्रश्न, 720 अंकों की होगी परीक्षा

  5. झारखंड के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 730 सीटें उपलब्ध


NEET UG 2026 Registration Start: आवेदन प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। करेक्शन विंडो 10 से 12 मार्च 2026 तक खुली रहेगी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञ पंकज सिंह के अनुसार, आवेदन फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गलत जानकारी भरने पर बाद में परेशानी हो सकती है और कुछ विवरणों में सुधार का विकल्प भी उपलब्ध नहीं रहता।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि जिस राज्य का एड्रेस प्रूफ दिया जा रहा है, उसी राज्य में परीक्षा केंद्र का चयन करें। क्वालिफाइंग कोड और अन्य शैक्षणिक विवरण ध्यानपूर्वक भरें। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें।

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in है।

NEET UG 2026 Registration Start: महत्वपूर्ण तिथियां और फीस

आवेदन शुरू: 8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026 रात 9 बजे
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026 रात 11:50 बजे
करेक्शन विंडो: 10 से 12 मार्च 2026
परीक्षा तिथि: 3 मई 2026
समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

NEET UG 2026 Registration Start:  फीस संरचना इस प्रकार है

सामान्य वर्ग के लिए 1700 रुपये
ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल के लिए 1600 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के लिए 1000 रुपये

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!