NEET UG Counselling Update: Special Stray Vacancy Round Soon

NEET UG काउंसलिंग में MBBS सीटें पूरी तरह भर गई हैं. अब सिर्फ BDS और BSc Nursing की सीटों के लिए Special Stray Vacancy Round आयोजित होगा.


NEET UG Counselling Update रांची: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET UG के Stray Vacancy Round का परिणाम जारी कर दिया है. इस राउंड के बाद सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की MBBS सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं. अब केवल BDS और BSc Nursing की कुछ सीटें ही बची हैं. MCC ने संकेत दिया है कि इन सीटों को भरने के लिए एक Special Stray Vacancy Round आयोजित किया जाएगा. इसमें उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करना पड़ सकता है और फीस भी फिर से भरनी पड़ सकती है.


Key Highlights

  • MCC ने NEET UG Stray Vacancy Round का रिजल्ट जारी किया, MBBS की सभी सीटें भर गईं.

  • अब केवल BDS और BSc Nursing की सीटें खाली, इनके लिए Special Stray Vacancy Round होगा.

  • स्पेशल राउंड के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करनी पड़ सकती है.

  • AIIMS में AIIMS Madurai छात्रों की आखिरी पसंद रही, जबकि Delhi, Jodhpur और Bhopal पहले ही भर गए.

  • BDS ऑल इंडिया कोटे में General की closing rank 55845 रही.


Stray Vacancy Round शुरू होने से पहले MBBS की 802, BDS की 325 और BSc Nursing की 95 सीटें खाली थीं. ताज़ा अपडेट के अनुसार अब MBBS की कोई सीट उपलब्ध नहीं है. BSc Nursing में 34 और BDS में 69 सीटें बची हैं. MBBS की सीटों पर अब वही उम्मीदवार मौका पा सकते हैं जो आवंटित सीट पर रिपोर्टिंग नहीं करते.

NEET UG Counselling Update:AIIMS Madurai रही स्टूडेंट्स की आखिरी पसंद

AIIMS संस्थानों की पसंद में छात्रों की प्राथमिकता साफ दिखी. AIIMS Madurai उम्मीदवारों की सबसे आखिरी चॉइस रही. इसके उलट दिल्ली, जोधपुर और भोपाल की सीटें शुरुआती राउंड में ही भर गई थीं. ऑल इंडिया कोटे में नागालैंड मेडिकल कॉलेज कोहिमा और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज संगारेड्डी में भी छात्रों की रुचि कम दिखाई दी.

NEET UG Counselling Update:55 हजार रैंक तक मिला BDS में एडमिशन

NEET UG काउंसलिंग में मेडिकल कॉलेजों की 85 प्रतिशत सीटें राज्यों के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं. वहीं 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे की सीटों पर सभी राज्यों के छात्र अपनी रैंक के आधार पर आवेदन कर सकते हैं. इस बार ऑल इंडिया कोटे की BDS सीटों में General Category की closing rank 55845 रही. अन्य श्रेणियों में EWS की 61023, OBC की 57481, SC की 204162 और ST की closing rank 263071 दर्ज की गई.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!