Advertisment

NEET UG Re-Exam 2026: एनटीए ने बढ़ाया परीक्षा समय, छात्रों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए ने कई बड़े बदलाव किए हैं। परीक्षा अवधि 15 मिनट बढ़ाई गई है और रफ वर्क के लिए अतिरिक्त पेज दिए जाएंगे।


NEET UG Re-Exam 2026 नई दिल्ली: एनटीए ने नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। एजेंसी के अनुसार मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पुनर्परीक्षा अब 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी।

एनटीए का कहना है कि नए बदलाव छात्रों के परीक्षा अनुभव को बेहतर बनाने और परीक्षा के दौरान होने वाले दबाव को कम करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

NEET UG Re-Exam 2026: परीक्षा अवधि में 15 मिनट की बढ़ोतरी

एनटीए द्वारा किए गए सबसे बड़े बदलावों में परीक्षा अवधि का विस्तार शामिल है। अब अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 195 मिनट का समय मिलेगा।

परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। एजेंसी के अनुसार परीक्षा शुरू होने और समाप्ति के दौरान हस्ताक्षर तथा अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं में लगने वाले समय की भरपाई के लिए अतिरिक्त 15 मिनट जोड़े गए हैं।

इस फैसले से छात्रों को प्रश्नों को अधिक व्यवस्थित ढंग से हल करने और उत्तरों की समीक्षा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।


Key Highlights

  • नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी

  • परीक्षा अवधि 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट की गई

  • प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए चार पेज उपलब्ध होंगे

  • लेफ्ट हैंडेड छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई

  • पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा आयोजित हो रही परीक्षा


NEET UG Re-Exam 2026: रफ वर्क के लिए मिलेंगे दोगुने पेज

एनटीए ने प्रश्नपत्र पुस्तिका में रफ कार्य के लिए उपलब्ध पृष्ठों की संख्या भी बढ़ा दी है। पहले अभ्यर्थियों को केवल दो रफ पेज दिए जाते थे, जबकि अब यह संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई है।

गणना आधारित प्रश्नों और तार्किक विश्लेषण से जुड़े सवालों को हल करने में यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। एजेंसी का मानना है कि अतिरिक्त रफ पेज मिलने से छात्रों को परीक्षा के दौरान बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

NEET UG Re-Exam 2026: लेफ्ट हैंडेड छात्रों के लिए विशेष सुविधा

एनटीए ने बाएं हाथ से लिखने वाले छात्रों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। नए नियमों के तहत प्रश्न पुस्तिका के निर्देश पृष्ठ के तुरंत बाद दो अतिरिक्त रफ पेज जोड़े गए हैं, जबकि शेष रफ पेज पुस्तिका के अंत में रहेंगे।

इस व्यवस्था से लेफ्ट हैंडेड अभ्यर्थियों को रफ कार्य करने में अधिक सुविधा होगी। यह नया लेआउट अंग्रेजी सहित सभी क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध प्रश्नपत्रों पर समान रूप से लागू किया जाएगा।

NEET UG Re-Exam 2026: पेपर लीक विवाद के बाद हो रही पुनर्परीक्षा

गौरतलब है कि देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट यूजी परीक्षा इस वर्ष 3 मई को आयोजित की गई थी। हालांकि प्रश्नपत्र लीक होने के गंभीर आरोपों और विभिन्न प्रशासनिक अनियमितताओं के सामने आने के बाद एनटीए ने 12 मई को परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया था।

मामले की जांच वर्तमान में Central Bureau of Investigation कर रही है। जांच एजेंसी अब तक इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी के बाद परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

 

Jio TRAI Report June 2026: TRAI की नई रिपोर्ट में किस...

Jio TRAI Report June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर्स (VLR) के मामले...

कंक्रीट के जंगल में खिलेंगी हरियाली की नई उम्मीदें, पटना को...

पटना : राजधानी पटना के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान देने के लिए बुडको ने एक महत्वाकांक्षी मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत...

Dalan Chalkari Village Development: जयराम महतो पहुंचे दलान चलकरी, राशन वितरण...

Dalan Chalkari Village Development: डुमरी ब्लॉक की छछंदो पंचायत में पारसनाथ की तलहटी में बसे डालन चलकारी गाँव में, बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से...